चक्की से गायब दोनों बच्ची मिर्जापुर से बरामद

बक्सर शुक्रवार की शाम किसी काम से घर से निकली 12 वर्ष और 8 वर्ष की गायब हो गई दो बच्चिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:10 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:10 PM (IST)
चक्की से गायब दोनों बच्ची मिर्जापुर से बरामद
चक्की से गायब दोनों बच्ची मिर्जापुर से बरामद

बक्सर : शुक्रवार की शाम किसी काम से घर से निकली 12 वर्ष और 8 वर्ष की गायब हो गई दो बच्चियों को पुलिस ने यूपी के मिर्जापुर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। इस संबंध में बच्ची के स्वजनों द्वारा गांव के ही तीन व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

इसकी जानकारी देते पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिहं ने बताया कि खोजबीन के क्रम में दोनों बच्चियों को मिर्जापुर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। इस मामले में पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर गांव के तीन व्यक्तियों पर अपहरण करने का आरोप लगाया गया था, इसकी जांच की जा रही है। दोनों बच्चियां मिर्जापुर तक कैसे और किस प्रकार रात में पहुंच गई इसका पता लगाया जा रहा है। जहां तक प्रेम संबंध में जाने की बात बताई जा रही है वह भी उनकी उम्र को देखते हुए निराधार लगता है। पुलिस फिलहाल गहराई के साथ इसकी छानबीन करने में लगी है।

chat bot
आपका साथी