अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत

बक्सर औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 84 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार किश्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 09:45 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 09:45 PM (IST)
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार किशोर की मौत

बक्सर : औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 84 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बाइक सवार किशोर गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। देर शाम हुई घटना के दौरान जख्मी किशोर को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। पर, तब तक काफी देर हो जाने से रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया।

घटना एनएच 84 पर चुरामनपुर और पड़री के बीच की है। तब चुरामनपुर निवासी बिहारी सिंह का 15 वर्षीय इकलौता पुत्र बंटी कुमार किसी काम से देर शाम 8:30 बजे के लगभग बाइक द्वारा जा रहा था। तभी कोई अज्ञात वाहन किशोर को टक्कर मारने के बाद उसे रौंदते हुए निकल गया। किशोर को जब घर लौटने में देर हुई तब घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस क्रम में एनएच 84 पर चुरामनपुर तथा पड़री के बीच सड़क किनारे जख्मी हालत में पड़ा देख आनन फानन में पुलिस को सूचना देते हुए औद्योगिक थाना के समीप मां शिवरात्रि अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी और इलाज शुरू होने के पहले ही उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी देते औद्योगिक थनाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के पहियों के निशान उसके शरीर पर साफ दिखाई दे रहे थे, जिससे स्पष्ट था कि तेज रफ्तार कोई चार चक्का वाहन किशोर को रौंदते हुए निकल गया है। बाद में शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के बाद घरवालों के हवाले कर दिया गया। , थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में लगी है। उधर इस घटना के बाद मृतक के घरवालों का रोते-रोते बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक बंटी अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है, वहीं महिलाओं के करुण-क्रंदन से पूरा गांव गमगीन है।

chat bot
आपका साथी