भोजपुरी को अश्लीलता से बचाने के लिए महती प्रयास जरूरी

गंदगी को गंदगी से साफ नहीं किया जा सकता बल्कि गंदगी को गंगा बनकर साफ किया जा सकता है. यह बातें अटल सेना के संरक्षक नंद कुमार तिवारी ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:42 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:42 PM (IST)
भोजपुरी को अश्लीलता से बचाने के लिए महती प्रयास जरूरी
भोजपुरी को अश्लीलता से बचाने के लिए महती प्रयास जरूरी

बक्सर । गंदगी को गंदगी से साफ नहीं किया जा सकता बल्कि गंदगी को गंगा बनकर साफ किया जा सकता है. यह बातें अटल सेना के संरक्षक नंद कुमार तिवारी ने कही। गुरुवार को स्थानीय ज्योति प्रकाश पुस्तकालय में भोजपुरी में बढ़ रही अश्लीलता के प्रचलन को रोकने, शराबबंदी की मुहिम को सफल बनाने तथा स्वच्छता अभियान को लेकर बुद्धिजीवियों की बैठक का आयोजन किया गया।

मौके पर श्री तिवारी ने कहा कि बक्सर संघर्षों की धरती है और बक्सर की धरती से लगी संघर्ष की आग देश के कोने-कोने तक जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में फैल रही कटुता, द्वेष और घृणा का त्याग युवाओं को करना होगा तभी जाकर देश सही मायनों में विकसित बन पाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी कलमकार जब तक अश्लील गीत की रचना अथवा कोई गायक अश्लील गाना गाना नहीं छोड़ेगा तब तक उसका बहिष्कार जारी रहेगा। गीतकार पंकज बसुधरी ने कहा कि अश्लील भोजपुरी गाने का विरोध सिर्फ उस तरह के गाने के बहिष्कार से हो सकता है। मौके पर छात्र नेता प्रभाकर ओझा, गिट्टू तिवारी, सौरभ तिवारी, डॉक्टर सत्येंद्र ओझा, रामजी ¨सह, आशुतोष दुबे, प्रभाकर मिश्र आदि ने भोजपुरी में अश्लीलता खत्म करने को लेकर अपने विचार रखें। इस दौरान रेडक्रॉस के सचिव डॉ. श्रवण तिवारी, अटल सेना के राजेश कुमार राय, डॉ राजीव रंजन, शशि प्रकाश तिवारी, दीपक आजाद, रंजन ठाकुर, चंदन पांडेय, संजीव तिवारी, मोहित दुबे, संजय ¨सह, मनोज पांडेय, अमित राय, मुन्ना तिवारी, विवेक कुमार मिश्र, कृष्ण कांत राय, मनीष तिवारी, शैलेश उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, मनीष राय, मनोज ओझा, गुड्डू, राजेश राय, कमलेश कुमार, आकाश ¨सह, रणजीत तिवारी समेत कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भोजपुरी में अश्लीलता के प्रचलन को रोकने की शपथ ली।

chat bot
आपका साथी