ब्रह्मपुर पशुमेला की बंदोबस्ती 14 को

बक्सर। जिले के ब्रह्मपुर अंचल अंतर्गत ब्रह्मपुर फाल्गुनी एवं वैशाखी शिवरात्रि पशु मेला की बंदोबस्ती

By Edited By: Publish:Fri, 10 Feb 2017 11:41 AM (IST) Updated:Fri, 10 Feb 2017 11:41 AM (IST)
ब्रह्मपुर पशुमेला की बंदोबस्ती 14 को
ब्रह्मपुर पशुमेला की बंदोबस्ती 14 को

बक्सर। जिले के ब्रह्मपुर अंचल अंतर्गत ब्रह्मपुर फाल्गुनी एवं वैशाखी शिवरात्रि पशु मेला की बंदोबस्ती 14 फरवरी को अंकित सुरक्षित जमा राशि पर की जाएगी। हालांकि, अगर किन्हीं कारणों से उक्त तिथि को बंदोबस्ती की कार्यवाही पूरी नहीं होती है तो अगली अनुवर्ती तिथि 16 फरवरी व 18 फरवरी को बंदोबस्ती की कार्यवाही पूरी की जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जमानत की राशि डाक बोली से पूर्व अंचल नजारात में जमाकर नाजीर रसीद डाक के समय प्रस्तुत करना होगा। यही नहीं बंदोबस्तधारी को बंदोबस्ती की राशि एक मुश्त में बंदोबस्ती समाप्त होने के तुरंत बाद अंचल नजारत में जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर जमानत की राशि जब्त कर ली जाएगी। बताया जाता है कि इसमें होने वाली बोली में वैसे लोग भाग नहीं ले सकते हैं, जिनके पास किसी प्रकार की सरकारी राशि का बकाया होगा।

chat bot
आपका साथी