प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के देखरेख में संपन्न हुआ मतपत्र विखंडन कार्य

बक्सर मंगलवार को मतपत्र विखंडन का कार्य प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के देखर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 10:10 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 10:10 PM (IST)
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के देखरेख में संपन्न हुआ मतपत्र विखंडन कार्य
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के देखरेख में संपन्न हुआ मतपत्र विखंडन कार्य

बक्सर : मंगलवार को मतपत्र विखंडन का कार्य प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ। मतपत्र विखंडन कर प्रत्येक बूथ के लिए वोटरों की संख्या के आधार पर किया गया। इसको लेकर सुबह से ही कर्मियों में तत्परता देखी गई। उल्लेखनीय है कि पंच तथा सरपंच पद का चुनाव मतपत्र के सहारे होना है।

मतपत्रों की छपाई कोलकाता के सरस्वती प्रेस से होकर आने के बाद मंगलवार को उसका विखंडन कार्य भी पूरा किया गया। विखंडन कार्य के देखरेख में सहायक निर्वाचन पदाधिकारियों को भी लगाया गया था। प्रत्येक बूथ के लिए अलग-अलग वोटरों की संख्या के आधार पर विखंडन कर उसे पुन: सील किया गया। जिसे चुनाव के दिन बूथ पर ही खोला जाएगा। इस कार्य के लिए प्रखंड कार्यालय में निर्वाचन का कार्य देख रहे चिन्हित कर्मियों को लगाया गया था। विखंडन कार्य संपन्न होने के बाद दोबारा मत पत्रों की जांच की गई। जिसे बाद में सही पाया गया। उधर मंगलवार को शेष बचे ईवीएम सीलिग कार्य को भी पूरा किया गया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को दोपहर बाद बताया कि ईवीएम सीलिग का कार्य पूरा कर लिया गया है।

आज योगदान करेंगे पंचायत चुनाव कर्मी

शुक्रवार को होने वाले पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को सभी पंचायत चुनाव कर्मी स्थानीय डीके कॉलेज में योगदान करेंगे। योगदान करने वाले कर्मियों के रहने ठहरने की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इस कार्य के लिए पूरी तरह तत्परता देखी गई। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह स्वयं तत्परता के साथ तैयारी में लगे रहे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए डेढ़ हजार के करीब चुनाव कर्मी बुधवार को अपना योगदान देंगे। किसी कर्मी को किसी तरह की परेशानी ना हो इस तरह की व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी