आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

प्रखंड क्षेत्र के डुमरी पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 151 पर सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय के सौजन्य से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 07:07 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 07:07 PM (IST)
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

बक्सर। प्रखंड क्षेत्र के डुमरी पंचायत में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 151 पर सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय के सौजन्य से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों के अन्नप्राशन की रस्म पूरी की गई। इस मौके पर ¨बदू देवी, चंपा देवी आदि गर्भवती महिलाओं को नवीन चुंदरी एवं माथे पर ¨बदी लगाकर विभागीय अधिकारियों द्वारा उनकी गोद भरी गई। इस दौरान उन्हें सतरंगी थाली में अनेक प्रकार के पौष्टिक भोज्य पदार्थ भी मुहैया कराया गया।

आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी संगीता कुमारी द्वारा महिलाओं को गर्भावस्था में लेने वाले पोषण तत्वों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार लेने से ना सिर्फ महिलाएं स्वस्थ रहती हैं। बल्कि, पेट में पल रहे बच्चे का भी सर्वांगीण विकास होता है। पौष्टिक आहार के अभाव में महिलाएं विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हो जाती है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को पौष्टिक आहार लेना आवश्यक है। वहीं, पोषक क्षेत्र के बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुए सीडीपीओ ने आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से बच्चों में ऊपरी आहार की शुरुआत और बेटे-बेटियों के बीच भेदभाव की भावना समाज से दूर करना है। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सुशील कुमार लाल, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विद्यासागर कुंवर, आंगनबाड़ी सेविका अनीता देवी के अलावा काफी संख्या में पोषक क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थीं। बताते चलें कि, यह कार्यक्रम प्रखंड क्षेत्र के सारे आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित किया गया था।

chat bot
आपका साथी