गिरफ्तार मदन सोनार को भेजा गया जेल

बक्सर नगर थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार के पंकज कुमार वर्मा नामक स्वर्णकार की दुकान में 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:07 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:07 PM (IST)
गिरफ्तार मदन सोनार को भेजा गया जेल
गिरफ्तार मदन सोनार को भेजा गया जेल

बक्सर: नगर थाना क्षेत्र के ठठेरी बाजार के पंकज कुमार वर्मा नामक स्वर्णकार की दुकान में 1 किलो सोना एवं चांदी की लूट घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त मदन सोनार को पुलिस ने शुक्रवार को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया। एसडीपीओ गोरख राम ने बताया कि 23 अगस्त 2019 को हुए कांड के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के द्वारा उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। उस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक शाह नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार डीआइयू के आलोक कुमार मुफस्सिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, नगर थाना के संजय कुमार, कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संतोष कुमार तथा नगर थाना के श्याम सुंदर कुमार के साथ-साथ डीआइयू के सिपाही जैकी, पिटू, सोनू, अरविद, रंजीत, प्रीतम, शैलेश, संजीव आदि शामिल थे। एसडीपीओ ने बताया कि मदन सोनार कुख्यात अपराधी है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में लगभग 16 मामले दर्ज हैं जिनमें कुछ उत्तर प्रदेश के मामले भी हैं। सूचना मिली कि वह झारखंड के देवघर में छिपा हुआ है। जिसके आलोक में 29 जुलाई को उसे देवघर से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने पर मदन सोनार ने यह स्वीकार किया कि उसने नगर थाना क्षेत्र में 23 अगस्त 2019 लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ नहीं पिछले मई माह की 15 तारीख को भी उसने नगर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर एक लूट की घटना को भी अंजाम दिया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया उसके पास से लूटा गया सोने का चेन तथा विभिन्न घटनाओं में प्रयुक्त हथियार उसके घर पर रखे हुए है, इसके बाद पुलिस ने तुरंत ही कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र स्थित उसके घर पर छापेमारी की गई। जहां से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा 315 बोर के 10 जिदा कारतूस तथा 7 पॉइंट 5 बोर के 7 जिदा कारतूस एवं 14 ग्राम के सोने की चेन भी बरामद की है। लूट की घटनाओं को अंजाम देकर झारखंड या यूपी भाग जाता था मदन एसडीपीओ ने बताया कि, मदन सोनार लूट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद कभी उत्तर प्रदेश तो कभी झारखंड में शरण लेता था। उन्होंने बताया कि उसके कांड में शामिल उसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी जानकारी मिली है। जिसके आधार पर अनुसंधान किया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान मदन सोनार ने बताया कि वह पहले फौज में था, जहां उसकी बुरी आदतों के कारण उसका कोर्ट मार्शल किया गया और फिर बाद में वह अपराध की दुनिया में आ गया।

chat bot
आपका साथी