औद्योगिक थाना से फरार कुख्यात तस्कर अहिरौली से गिरफ्तार

बक्सर औद्योगिक थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए शराब तस्कार गौरी राम को द

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:54 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:54 PM (IST)
औद्योगिक थाना से फरार कुख्यात तस्कर अहिरौली से गिरफ्तार
औद्योगिक थाना से फरार कुख्यात तस्कर अहिरौली से गिरफ्तार

बक्सर : औद्योगिक थाना परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हुए शराब तस्कार गौरी राम को दोबारा दबोचने में पुलिस कामयाब हो गई। मंगलवार की शाम सात बजे गुप्त सूचना पर पुलिस ने अहिरौली से उसे गिरफ्तार कर लिया। फरार कुख्यात को लेकर पुलिस काफी दबाव में थी। दिन में खुद एसपी नीरज कुमार सिंह उसके थाना से हथकड़ी सरका कर भागने के मामले की जांच करने पहुंचे थे और हर हाल में उसे पकड़ने का टास्क दिया था।

लम्बे समय से फरार मझरियां निवासी शराब तस्कर के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने से पुलिस काफी परेशान थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार फरार तस्कर की टोह लेने में लगी थी। घटना क्रम की जांच और छानबीन के लिए बक्सर के पुलिस कप्तान नीरज कुमार सिंह अचानक औद्योगिक थाना जा धमके। इस दौरान उन्होंने पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए शराब तस्कर गौरी राम के घटना की थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अलावे थाने में तैनात तमाम पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर बेहद बारीकी से जानकारी ली तथा अभियुक्त की पुन: गिरफ्तारी से संबंधित कई जरूरी टिप्स भी दिए। बताते चलें कि पूर्व में लूट और आ‌र्म्स एक्ट समेत शराब तस्करी के कई कांडो का अभियुक्त गौरी राम को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पहले रविवार को उसके गाँव मंझरिया से गिरफ्तार किया था। अभियुक्त से पूछताछ के बाद सोमवार की सुबह जब उसे जेल भेजने की तैयारी चल रही थी तभी शातिर ने शौच का बहाना बनाया। शौच से आने के बाद हाथ धोने के बहाने उसने हाथों पर साबुन मलकर चिकना कर लिया और अचानक हथकड़ी को सरका कर भाग निकला।

chat bot
आपका साथी