टमाटर से कम दर पर बिक रहे सेब, खूब बनाएं सेहत

बक्सर इन दिनों मंडी में टमाटर से कम दर पर सेब बिक रहे हैं। जहां टमाटर 60 रुपए प्रति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 04:37 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 04:37 PM (IST)
टमाटर से कम दर पर बिक रहे सेब, खूब बनाएं सेहत
टमाटर से कम दर पर बिक रहे सेब, खूब बनाएं सेहत

बक्सर : इन दिनों मंडी में टमाटर से कम दर पर सेब बिक रहे हैं। जहां, टमाटर 60 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहा है। वहीं, मॉडल थाना निकट रविवार को सेब 30 रुपए से लेकर बढि़या क्वालिटी में 60 रुपए के भाव बिक रहे थे।

देखें तो शारीरिक सेहत की दृष्टि से टमाटर व सेब खाना दोनों ही फायदेमंद है। परंतु, जब से टमाटर के भाव चढ़े हैं। यह आमजनों के पहुंच से दूर हो गया है। हालांकि, टमाटर से कम दर पर बिक रहे सेब कमोबेश इसकी भरपाई कर सकता है। फल दुकानदार बताते हैं कि पौष्टिक तत्वों से भरपूर सेब वैसे तो सालों भर बिकता है। परंतु, सितंबर अक्टूबर के महीने में पैदावार होने के कारण मंडी में इसकी आवक बढ़ गई है। बताया जाता है कि सेब में मौजूद विटामिन और पोषक तत्व हर तरह कि बीमारी के लिए फायदेमंद है। चिकित्सकों की राय में खाली पेट प्रतिदिन सुबह एक सेब का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। वहीं यह कब्ज, गैस और पाचन क्रिया में भी सहायक है।

शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को करता स्ट्रांग

वैश्विक महामारी कोविड-19 के इस दौर में शारीरिक इम्युनिटी सिस्टम को स्ट्रांग किए जाने को लेकर पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। चिकित्सक डॉ. एडी उपाध्याय बताते हैं कि सेब में पोटेशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन आदि प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखने में मददगार होते हैं। अच्छी त्वचा और स्वस्थ शरीर के लिए एक सेब प्रतिदिन खाना लाभकारी है। इसमें मौजूद विटामिन और पोषक तत्व हर तरह की बीमारी के लिए फायदेमंद है। परंतु, हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को खाली पेट सेब नहीं खाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी