सारीमपुर में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई हवाई फायरिग

बक्सर औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारीमपुर में आपसी विवाद में दो लोगों के बीच हुई मारपीट में गो

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:01 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 09:01 PM (IST)
सारीमपुर में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई हवाई फायरिग
सारीमपुर में दहशत फैलाने के उद्देश्य से की गई हवाई फायरिग

बक्सर: औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारीमपुर में आपसी विवाद में दो लोगों के बीच हुई मारपीट में गोलीबारी की बात सामने आई है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सारीमपुर के रहने वाले दो लोगों में पूर्व का आपसी विवाद है, जिसको लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि, एक पक्ष के द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से तीन राउंड फायरिग भी कर दी गई। घटना सारीमपुर स्थित उर्दू मध्य विद्यालय के पास की है। फायरिग की घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए तथा एसपी आवास पर पहुंच गए बाद में औद्योगिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच कर रही है। मामले में एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय निवासी शेख पप्पू तथा मुसमात शकीना खातून के बीच दो मामले चल रहे हैं। जिनमें औद्योगिक थाना क्षेत्र कांड संख्या 113/20 तथा 114/20 भी शामिल है। दोनों मामलों में कुछ लोगों को जेल भी हुई थी। मामले में आज दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। गोलीबारी सूचना उन्हें मिली है लेकिन, घटनास्थल उनके आवास से बेहद नजदीक है और गोली चलने की आवाज किसी ने सुनी नहीं है हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम को स्थानीय लोग खोखा प्रस्तुत करने की बात कह रहे हैं। ऐसे में मामले की जांच कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी