कंटेनमेंट जोन के लिए प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बक्सर प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:44 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:44 PM (IST)
कंटेनमेंट जोन के लिए प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
कंटेनमेंट जोन के लिए प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

बक्सर : प्रखंड क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर स्थानीय प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इस सिलसिले में संक्रमितों के आस पास के इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील करते हुए सारे रास्तों को सील कर दिया गया है। घरों से बाहर निकलने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि, इस दौरान कंटेनमेंट जोन वालों के सहायतार्थ प्रशासन द्वारा दो हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जहां फोन पर संपर्क कर वे आवश्यक मदद प्राप्त कर सकते हैं।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन वालों को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो वे तत्काल मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9973186022 या फिर 9431818025 पर जानकारी दे सकते है। इसके लिए प्रतिनियुक्त कर्मी तत्क्षण उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार सेवा प्रदान करेंगे। बावजूद इसके जो कोई प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करते पाया गया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की सूची बनाने में जुट गया है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को चिन्हित किया जा चुका है, तथा अन्य के लिए प्रयास जारी है। स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव रंजन का कहना है संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों की कोविड-19 जांच तेज कर दिया गया है। बताते चलें कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से भले ही प्रशासन द्वारा संक्रमितों के आसपास के इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर लोगों के बाहर निकलने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई हो। मगर धरातल पर यह दृष्टिगोचर नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि प्रतिनियुक्त कर्मियों के नहीं रहने से कंटेनमेंट जोन वाले बेरोकटोक इधर-उधर घूम रहे हैं। ऐसी स्थिति में संक्रमण बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी