प्रतापसागर गोलीबारी मामले के नामजद आरोपित गिरफ्तार

कौड़ी खाने के बाद पैसों का लेनदेन बताया जाता है। महज पांच रुपये को लेकर बकझक हुई थी। गोलीबारी में दो सगे भाई कन्हैया केसरी और पिटू केसरी दोनों पिता घायल हो गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद से ही हमलावर फरार थे। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे घटना के संदर्भ में जरूरी पूछताछ तथा गोलीबारी में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 05:47 PM (IST)
प्रतापसागर गोलीबारी मामले के नामजद आरोपित गिरफ्तार
प्रतापसागर गोलीबारी मामले के नामजद आरोपित गिरफ्तार

बक्सर : नया भोजपुर ओपी के प्रतापसागर गांव में ताबड़तोड़ फायरिग में दो सहोदर व्यवसायी  बंधु को गोली मारकर जख्मी करनेवाले दोनों नामजद आरोपितों को भोजपुर ओपी की पुलिस ने बड़े ही नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही दोनों आरोपित फरार थे तथा पुलिस को लगातार चकमा दे गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश का नतीजा हुआ कि आखिरकार दोनों अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। ओपी प्रभारी राजीव रंजन ने कहा कि गोलीबारी की घटना को अंजाम देनेवाले दोनों अपराधी सुभाष यादव का पुत्र चुन्नू यादव तथा नारायण यादव का पुत्र गोलू यादव को गुप्त सूचना के आधार पर भैसहा पुल के समीप तब गिरफ्तार किया गया। जब दोनों चोरी-छिपे बरुना गांव की तरफ से आ रहे थे। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने गोलीबारी की बात स्वीकारते हुए कहा एक दिन पूर्व हुए विवाद के प्रतिशोध में गोली चलाई थी।

विवाद की शुरुआत पकौड़ी खाने के बाद पैसों का लेनदेन बताया जाता है। महज पांच रुपये को लेकर बकझक हुई थी। गोलीबारी में दो सगे भाई कन्हैया केसरी और पिटू केसरी दोनों पिता घायल हो गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद से ही हमलावर फरार थे। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उनसे घटना के संदर्भ में जरूरी पूछताछ तथा गोलीबारी में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी