कोरोना के एक दिन में मिले सबसे अधिक 95 मरीज, 1330 हुए संक्रमित

बक्सर कोरोना वायरस बक्सर पर कहर बनकर टूट रहा है। जिले में इसका संक्रमण लगातार बढ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 06:14 PM (IST)
कोरोना के एक दिन में मिले सबसे अधिक 95 मरीज, 1330 हुए संक्रमित
कोरोना के एक दिन में मिले सबसे अधिक 95 मरीज, 1330 हुए संक्रमित

बक्सर : कोरोना वायरस बक्सर पर कहर बनकर टूट रहा है। जिले में इसका संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को यहां एक दिन में अब तक के सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। एक दिन में यहां 95 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे पूर्व 27 जुलाई को यहां एक दिन में सबसे अधिक 92 मरीज मिले थे। बुधवार को यह रिकार्ड टूट गया। 95 मरीजों में बक्सर, ब्रह्मपुर, नावानगर और चौँगाई में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 1330 हो गई है। जाहिर सी बात है, जब से जांच की प्रक्रिया में बढ़ोत्तरी हुई है तब से मरीजों की संख्या में भी अप्रत्याशित रूप से इजाफा हुआ है। यह बात और है कि इसके बाद भी लोग इसकी गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। दूसरी तरफ कोरोना अपनी प्रकृति के अनुसार हर रोज नए-नए इलाकों में पांव पसार रहा है। इस दिन भी कोरोना ने जिले के कई नए इलाकों को अपने आगोश में लिया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि जिन नए इलाकों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं उन सभी इलाकों को कंटेनमेंट जोन बनाने का निर्देश जिलाधिकारी के स्तर से सभी संबंधित पदाधिकारियों को दे दिया गया है। साथ ही सख्ती बरतने की हिदायत भी दी गई है। ताकि, संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके। नावानगर में 21, चौंगाई में 19, बक्सर में मिले 17 मरीज बुधवार को मिले 95 नए कोरोना मरीजों में नावानगर, चौंगाई, बक्सर और ब्रह्मपुर प्रखंड में इसका असर सबसे ज्यादा देखा गया। नावागनर में जहां कोरोना के 21 नए मरीज मिले। वहीं, चौंगाई में 19, बक्सर में 17 तथा ब्रह्मपुर में 14 मरीजों की पुष्टि की गई। इसके अलावा इटाढ़ी में 2, केसठ में 3, राजपुर में 10, चौसा में 4 तथा डुमरांव में 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। कहां मिले कितने मरीज बक्सर - 17

इटाढ़ी - 02

चौंगाई - 19

ब्रह्मपुर - 14

नावानगर - 21

केसठ - 03

चौसा - 04

डुमरांव - 05

राजपुर - 10

chat bot
आपका साथी