डुमरांव की 14 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए 1,610 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बक्सर। 14 पंचायतों में होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिए कुल 1610 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 789 व महिला प्रत्याशियों की संख्या 821 हैं। मुखिया के अलावा पंच तथा वार्ड सदस्य के पद पर नामांकन में महिलाओं की संख्या अधिक है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:39 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:39 PM (IST)
डुमरांव की 14 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए 1,610 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
डुमरांव की 14 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए 1,610 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बक्सर। नामांकन में प्रत्याशियों का उत्साह तथा तीसरे चरण के लिए की गई बढ़-चढ़कर भागीदारी से तय हो गया है कि डुमरांव प्रखंड में पंचायत चुनाव में कई जगहों पर टक्कर जोरदार होगी। 14 पंचायतों में होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिए कुल 1,610 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसमें पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 789 व महिला प्रत्याशियों की संख्या 821 हैं। मुखिया के अलावा पंच तथा वार्ड सदस्य के पद पर नामांकन में महिलाओं की संख्या अधिक है।

पंचायत समिति सदस्य के लिए मामूली अंतर से पुरुष प्रत्याशियों की संख्या अधिक है। 20 पद पर होने जा रहे पंचायत समिति सदस्य के लिए 159 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। इनमें 83 पुरुष व 76 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। ग्राम कचहरी के लिए सरपंच पद पर अभी भी पुरुषों का साम्राज्य कायम है। सरपंच के 14 पदों के 86 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसमें 58 फार्म पूर्व उम्मीदवारों ने भरा है। वहीं, 28 महिलाओं ने सरपंच पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। मुखिया पद के लिए कुल 139 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इसमें 69 पुरुष व 70 महिला प्रत्याशी हैं। 192-192 पद के लिए होने जा रहे पंच और वार्ड सदस्य के चुनाव के लिए पंच पद पर 280 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। इसमें पुरुष प्रत्याशियों की संख्या 119 तो 161 पदों पर नामांकन पत्र दाखिल कर महिलाओं ने स्वयं को आगे रखा है। यही हाल वार्ड सदस्य पद के लिए है। वार्ड सदस्य पद पर कुल नामांकन पत्रों की संख्या 946 है। इसमें 460 पुरुष प्रत्याशियों ने नामांकन किया है तो महिला प्रत्याशियों की संख्या 486 है। डुमरांव में नामांकन के आंकड़ें

पद - पद का नाम - कुल नामांकन - पुरुष प्रत्याशी - महिला प्रत्याशी

मुखिया - 14 - 139 - 69 - 70

सरपंच - 14 - 86 - 58 - 28

पंचायत समिति सदस्य - 20 - 159 - 83 - 76

पंच - 192 - 280 - 119 - 161

वार्ड सदस्य - 192 - 946 - 460 - 486

chat bot
आपका साथी