गंगौली में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 11 लोग जख्मी

बक्सर रामदास राय के डेरा ओपी अंतर्गत गंगौली गांव में सोमवार को आपसी विवाद के कारण दो प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 07:43 PM (IST)
गंगौली में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 11 लोग जख्मी
गंगौली में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, 11 लोग जख्मी

बक्सर : रामदास राय के डेरा ओपी अंतर्गत गंगौली गांव में सोमवार को आपसी विवाद के कारण दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पहले लाठी-डंडे चले फिर ईंट-पत्थर से एक-दूसरे पर वार हुआ। इस घटना में तीन महिला समेत कुल 11 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

घायलों में त्रिलोकी यादव, रूबी देवी, सोनू देवी, मनलाल यादव, वकील यादव, भुआली यादव, मुन्ना यादव, श्रुति देवी, श्रवण कुमार यादव, रवि शंकर यादव एवं शेषनाथ यादव के नाम शामिल हैं। इनमें से 6 लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कई लोगों को सिर और आंख के पास गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार गंगौली गांव निवासी बनारसी यादव और वकील यादव के बीच पहले से आपसी विवाद चला आ रहा था। पिछले माह भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और आज की घटना भी उसी का परिणाम माना जा रहा है। वकील यादव का कहना है कि उनके परिवार के लड़के किराना दुकान पर सामान लेने गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर कर पीटा। बीच-बचाव करने गईं महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। दूसरे पक्ष के बनारसी यादव भी कुछ ऐसे ही आरोप लगा रहे हैं। मारपीट के कारण गांव में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। दोनों पक्ष इतने उग्र थे कि गांव के लोग भी बीच-बचाव करने से सहम रहे थे। इस मामले में जब ओपी प्रभारी विष्णु देव कुमार से संपर्क स्थापित किया गया तो उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से एक दूसरे के विरुद्ध लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना के बाद से दोनों पक्षों के बीच अभी भी गहरा तनाव व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी