भोजपुर में पानी में डूबने से युवक की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में गुरुवार की देर शाम बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 10:54 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 10:54 PM (IST)
भोजपुर में पानी में डूबने से युवक की मौत
भोजपुर में पानी में डूबने से युवक की मौत

आरा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में गुरुवार की देर शाम बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। मृतक 36 वर्षीय सोहन सिंह खजुरिया गांव निवासी उमा सिंह का पुत्र था। इधर, मृतक की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम अचानक पैर फिसल जाने के दौरान वह बाढ़ के पानी में डूब गए। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। सदर अस्पताल में लाए जाने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार अपने दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंच गए। शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी कई जगहों पर गड्ढों में जमा हो गया है। जिसके चलते हादसा हुआ है।

----

तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था सोहन

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां विलायती देवी, पत्नी पूनम देवी, तीन पुत्री प्रियंका, प्रिया व प्रीति एवं में पुत्र शिवम है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक की मां विलायती देवी, पत्नी पूनम देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी