बाढ़ व नहर में डूबने से युवक समेत दो की हो गई मौत

भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर बाढ़ के पानी व नहर में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोरोवरपुर गांव में गुरुवार की शाम बाढ़ के पानी में डूबने से भैंस चराने गए एक युवक की मौत हो गई। हादसे को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 10:32 PM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 10:32 PM (IST)
बाढ़ व  नहर में डूबने से युवक समेत दो की हो गई मौत
बाढ़ व नहर में डूबने से युवक समेत दो की हो गई मौत

जागरण टीम, आरा/पीरो: भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर बाढ़ के पानी व नहर में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोरोवरपुर गांव में गुरुवार की शाम बाढ़ के पानी में डूबने से भैंस चराने गए एक युवक की मौत हो गई। हादसे को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके पश्चात ग्रामीणों के सहयोग से उसके शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। मृतक 18 वर्षीय संजीत कुमार यादव जोरोवरपुर गांव निवासी धनजी यादव का पुत्र था है। इधर मृतक के स्वजनों ने बताया कि गुरुवार शाम में वे भैंस चराने के लिए गया था। भैंस चराने के दौरान जब वह बाढ़ का पानी में प्रवेश कर वापस घर लौट रहा था कि उसी दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण वह उसमें डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था। मृतक के परिवार में मां राज कुमारी देवी, एक भाई रंजीत यादव व तीन बहन सुनीता देवी, सरिता देवी एवं संगीता देवी है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक की मां राज कुमारी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। छात्र नेता भीम यादव ने अस्पताल पहुंच स्वजनों को ढांढस बधाया।

---

बाक्स

--

ओझवलिया नहर में डूबने से चली गई जान

पीरो थाना क्षेत्र के ओझवलिया - पीर बाबा के समीप बुधवार की शाम नहर में डूबने से एक ठेला चालक की मौत हो गई। शव गुरुवार की सुबह पीर बाबा के समीप नहर से बरामद किया गया। हादसे को लेकर लोगों के बीच अफरातफरी मची रही। हादसे की सूचना मिलते ही पीरो थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में करवाया। मृतक 45 वर्षीय मो.सनवैर उर्फ मो.सनउर खान पीरो नगर के मिल्की वार्ड नंबर छह निवासी स्व.नूर जहानी खान के पुत्र थे। वह पेशे से ठेला चालक था। इधर मृतक के पुत्र मों अफजल ने बताया कि बुधवार की शाम करीब पांच बजे उसके पिता घर से निकले थे। जब देर रात हुआ और वापस नहीं लौटे तो स्वजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया।गुरुवार की सुबह नहर किनारे गए ग्रामीणों ने शव को देखा। उन्होंने इसकी सूचना मृतक के स्वजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को नहर से बाहर निकाला गया।बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थे।मृतक के परिवार में पत्नी जरीना खातून व दो पुत्र अफजल एवं अमजद है। मौत के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।हादसे के बाद मृतक की पत्नी जरीना खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी