क्वारंटाइन केंद्रों में योगासन से इम्युनिटी बढ़ा रहे प्रवासी

कोरोना संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी के इस दौर में संक्रमण से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:05 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 06:39 PM (IST)
क्वारंटाइन केंद्रों में योगासन  से इम्युनिटी बढ़ा रहे प्रवासी
क्वारंटाइन केंद्रों में योगासन से इम्युनिटी बढ़ा रहे प्रवासी

आरा। कोरोना संक्रमण जैसी वैश्विक महामारी के इस दौर में संक्रमण से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इस महामारी ने लोगों की जीवन शैली को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। इस महामारी से बचने के लिए जारी लॉकडाउन के कारण वैसे भी लोगों के पास काफी वक्त है जिसका उपयोग शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में किया जा रहा है। इसके लिए योगाभ्यास का प्रमुखता से सहारा लिया जा रहा है। वर्तमान दौर में घरों में रह रहे लोगों के साथ-साथ क्वारंटाइन केंद्रों में आवासन कराए गए लोग भी योगाभ्यास कर रहे हैं। पीरो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मानेन्द्र कुमार सिंह की माने तो यहां संचालित सभी क्वारंटाइन केंद्रों में रखे गए लोगों को प्रतिदिन योगाभ्यास कराने के लिए विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों को दायित्व सौंपा गया है। जो क्वारंटाइन केंद्रों पर लोगों को नियमित रूप से योगाभ्यास करा रहे हैं। अगिआंव बाजार उच्च विद्यालय क्वारंटाइन केंद्र पर प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षक विजय कुमार बताते हैं कि यहां रहने वाले प्रवासी पूरी तन्मयता से प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। जिससे उन्हें काफी लाभ हो रहा है। इधर अन्य क्वारंटाइन केंद्रो पर भी आवासित लोग मनोयोग पूर्वक योगासन कर इम्युनिटी बढ़ा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी