रिटायर्ड फौजी ने महिला की गोली मारकर की हत्या

भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के ढकनी गांव में गुरुवार की शाम हथियारबंद एक रिटायर्ड फौजी ने एक अधेड़ महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की शिकार महिला ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।घटना के मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित रिटायर्ड फौजी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 10:34 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 10:34 PM (IST)
रिटायर्ड फौजी ने महिला की गोली मारकर की हत्या
रिटायर्ड फौजी ने महिला की गोली मारकर की हत्या

जागरण टीम, आरा/सहार: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के ढकनी गांव में गुरुवार की शाम हथियारबंद एक रिटायर्ड फौजी ने एक अधेड़ महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की शिकार महिला ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।घटना के मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित रिटायर्ड फौजी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका 55 वर्षीया चिता देवी ढकनी गांव निवासी राधेश्याम सिंह की पत्नी थी। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मृतका के बाएं पंजरी के पास गोली का निशान पाया गया है। घटना शाम चार बजे की है। लाइसेंसी पिस्टल व रायफल से गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप है। पुलिस कांड में प्रयुक्त रायफल को बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है। इस घटना को पूर्व से चले आ रहे संपत्ति विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

----

खलिहान में गई थी महिला तभी मारी गई गोली

बताया जा रहा कि मूल रूप से गड़हनी के सुअरी गांव निवासी राधेश्याम सिंह करीब तीन दशक से सपरिवार तड़का पर अपने मामा गांव ढ़कनी रहते हैं। गांव के ही रिटायर्ड फौजी से पहले से ही जमीन को लेकर भी विवाद चला आ रहा था। गुरुवार की शाम जब चिता देवी खलिहान में अनाज की रखवाली कर रही थी कि उसी दौरान वह शराब के नशे में धुत होकर हाथ में लाइसेंसी रायफल लिए वहां आ धमका और फायरिग कर दी। जिसमें फायरिग के दौरान चिता देवी को गोली जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तब उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल लाए। चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।

---

छह माह पूर्व से चला आ रहा था विवाद मृतका के पति राधेश्याम सिंह ने गांव के ही पूर्व सैनिक संतोष सिंह पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पति के अनुसार छह माह से विवाद चला आ रहा है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संपत्ति विवाद को लेकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। आरोपित शराब के नशे में भी अक्सर लोगों से झगड़ा करता है।

----

पांच पुत्री व एक बेटे के सिर से उठा मां का साया

बताया जाता है कि मृतका को पांच पुत्री पिकी देवी, आशा देवी, उषा देवी, आरती कुमारी व कांति कुमारी एवं एक पुत्र प्रशांत राज है। वारदात बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

---

हत्या की घटनाओं पर माहवार नजर

जनवरी- 07

फरवरी- 05

मार्च- 04

अप्रैल- 09

मई- 13

जून- 10

जुलाई- 16

अगस्त- 01

chat bot
आपका साथी