भोजपुर में लाठी से पीटकर महिला की हत्या

भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत बैसाडीह गांव में लाठी-डंडे से पीटकर एक और महिला की हत्या कर दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:16 PM (IST)
भोजपुर में लाठी से पीटकर महिला की हत्या
भोजपुर में लाठी से पीटकर महिला की हत्या

आरा। भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत बैसाडीह गांव में लाठी-डंडे से पीटकर एक और महिला की हत्या कर दी गई। पिटाई से घायल महिला ने रविवार की सुबह सदर अस्पताल, आरा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका 55 वर्षीया सुमित्रा देवी बैसाडीह गांव निवासी भुअर राम की पत्नी थी। इसे लेकर मृतका के बेटा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपित जनार्दन उपाध्याय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इधर, हत्या से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ तरारी-पीरो पथ को जाम कर दिया। सड़क पर उतरे लोग मृतक के स्वजनों को मुआवजा एवं आरोपित को सख्त सजा देने की मांग कर रहे थे। बाद में पीरो एसडीओ अमरेंद्र कुमार व हसनबाजार ओपी प्रभारी शिवेन्द्र ने लोगों को आश्वस्त किया कि मृतका के परिजनों को समुचित मुआवजा व आरोपितों को सख्त सजा दिलाई जाएगी

--

घर से धानरोपनी के लिए जा रही थी महिला, तभी की गई पिटाई बताया जा रहा है कि बैसाडीह गांव निवासी भुअर राम की पत्नी सुमित्रा देवी शनिवार की सुबह धानरोपनी के लिए जा रही थी, तभी आरोपी अपने हाथ में लाठी लिए वहां आ धमका और उ गाली-गलौज करने लगा। जब महिला ने गाली देने को मना किया तो उसने लाठी-डंडे से जमकर उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए पीरो अनुमंडलीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में डाक्टर ने घायल महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह घायल महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद स्वजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया

--

बेटे ने गांव के ही जनार्दन उपाध्याय पर लगाया हत्या करने का आरोप इधर,मृतका के पुत्र तेतर राम ने बैसाडीह गांव के ही जनार्दन उपाध्याय नामक व्यक्ति पर लाठी-डंडे से पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बेटे के अनुसार आरोपित से किसी तरह की कोई दुश्मनी नहीं थी। बावजूद उसकी मां की जान ले ली। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। सड़क के दौरान भाकपा-माले नेता संजय कुमार, मनीर आलम, सीता देवी, अजय साह, जगजीवन राम आदि ने कहा कि सूबे में लगातार अपराध बढ़ रहा है ।

--

पूर्व में की थी विजय राम की हत्या आपको बता दें कि उक्त आरोपी जनार्दन उपाध्याय ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार की देर रात गांव के ही दालान में सो रहे 55 वर्षीय पुत्र विजय राम की टांगी से मारकर हत्या कर दी थी। हमले में मृतक की पत्नी निर्मला देवी को भी टांगी से चोटें आई थी। जिसके पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी जनार्दन को गिरफ्तार कर लिया था। केस में दो और आरोपियों की तलाश जारी है।

-- दो बेटी व तीन बेटे के सिर से उठा मां का साया बताया जाता है कि बैसाडीह निवासी सुमित्रा देवी दो पुत्री की किरण देवी, तेतरी देवी व तीन पुत्र शंभू राम, तेतर राम एवं निर्मल राम है। मौत के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। दो दिनों के अंदर एक पुरुष व एक महिला की हत्या से टोले में मातम पसर गया है।

--

आरोपी के विरुद्ध जल्द ही दाखिल किया जाएगा चार्जशीट

इधर, पीरो डीएसपी अशोक कुमार आजाद ने बताया कि हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपित जनार्दन उपाध्याय के विरुद्ध महिला की हत्या में बहुत जल्द आरोप पत्र समर्पित कर दिया जाएगा। जबकि, विजय राम की हत्या में दो और नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी