भोजपुर में वार्ड नं. सात है रिहायशी, पर सुविधाओं का टोटा

नगर निगम के वार्ड नंबर सात। यह शहर का पुराना मोहल्ला है। बेहद कर्मिशयल एरिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 11:10 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 11:10 PM (IST)
भोजपुर में वार्ड नं. सात है रिहायशी, पर सुविधाओं का टोटा
भोजपुर में वार्ड नं. सात है रिहायशी, पर सुविधाओं का टोटा

आरा: नगर निगम के वार्ड नंबर सात। यह शहर का पुराना मोहल्ला है। बेहद कर्मिशयल एरिया है। इसी वार्ड में आरा के आरण्य देवी का मंदिर है। यहां के लोग आरण्य देवी की महिमा पर इठलाते हैं। धर्म अध्यात्म और इस शहर के मिजाज समझने के लिए सैलानी, जिज्ञासु और ज्ञान पिपासु आरण्य देवी की गली में आते हैं। फिर भी यहां समस्याएं कम नहीं हैं। शुक्रवार को दैनिक जागरण की तरफ से चलाए जा रहे जागरण आपके द्वार कार्यक्रम के तहत संवाददाता ने वार्ड नंबर सात की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोगों से समस्या जानने की कोशिश की। कई लोगों ने विकास को स्वीकारा, वहीं कई ने जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की ओर संकेत किया। यह वार्ड मीरंगज, पुरानी अदालत पड़ाव और आरण्य देवी स्थान का इलाका मिलकर बना है। 21 वीं सदी में जीवन की मूलभूत सुविधाओं से यह इलाका वंचित है। इस वार्ड में शौचालय और आवास समस्या खास नहीं। लोगों ने बताया कि नल-जल योजना की रोशनी अभी तक मोहल्ले में नहीं पहुंची है। जबकि सरकार इसको बढ़-चढ़कर प्रचार-प्रसार करती है। 1300 लोगों के पास राशन कार्ड है। स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी समस्या के लिए लोग निजी चिकित्सक पर निर्भर हैं। वार्डवासियों को मलाल है कि इतनी बड़ी आबादी के बावजूद वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। दो आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। वार्ड में आदर्श मध्य विद्यालय, मीरगंज और माध्यमिक विद्यालय भी है। आदर्श मध्य विद्यालय की मरम्मती में वार्ड पार्षद अनीता सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। सांसद और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने वाटर प्यूरीफायर और बच्चों के पढ़ने के लिए मॉडल उपस्कर मुहैया करायी है। सरकार के सात निश्चय का फलाफल इस वार्ड में देखने को नहीं मिला। जलापूर्ति के लिए वार्ड में पार्षद ने दो समरसेबुल लगवाया है, शेष दो को स्टॉल करना बाकी है। इसकी पाइप सिर्फ गलियों में तो बिछायी गई है। बतौर पार्षद गलियों में स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए 62 नल लगाये गए हैं, जो सुबह और शाम एक-एक घंटे चलते हैं। वार्ड के अधिसंख्य गलियों में कवर युक्त नाले मिले। कूड़ा निस्तारण के लिए जगह सुनिश्चित नहीं है। इसके कारण गलियों में कूड़े का ढ़ेर देखा गया। नरेश कुमार ने बताया कि वार्ड में कोई खास समस्याएं विद्यमान नहीं है। वार्ड में मध्य और माध्यमिक दोनों विद्यालय है। बारिश के दिनों में मुख्य सड़कों पर जल जमाव हो जाता है। जलजमाव से वार्डवासियों को प्रत्येक वर्ष जूझना पड़ता है। वार्ड में कोई कच्ची सड़क नहीं है, जिसको पक्कीकरण की दरकार हो। शौचालय निर्माण का कार्य हुआ है। भुनेश्वर यादव ने बताया कि वार्ड का विकास हुआ है, लेकिन इसे और विकसित किया जा सकता है। अनीता सिंह लगातार तीन बार से पार्षद हैं। वार्ड की समस्याओं को लेकर जागरुक हैं। वार्ड में जल निकासी के लिए कहीं कोई बड़ा नाला नहीं है। सरकार को जल निकासी का समुचित विकास करनी चाहिए, ताकि बारिश के दिनों में परेशानी नहीं हो। जीतू चौरसिया ने कहा कि वार्ड में कई लोगों को राशन कार्ड नहीं बना है। वार्ड में बनायी गई गली, गुणवक्ता के अभाव में जल्द खराब हो गई। उसकी मरम्मत भी जरूरी है। बिजली की स्थिति में वार्ड में सुधार है। बिजली के खंभों पर एलईडी बल्ब जब खराब हो जाते हैं, तो महीनों नहीं लगते। पीने का पानी गरीबों को मयस्सर नहीं होता। शंकर प्रसाद ने बताया कि वार्ड में किसी घर में नल की टोटी नहीं है। सभी नल गलियों में लगाये गए हैं, जो लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते, उनको पानी नसीब नहीं होता। बरसात व गर्मी के दिनों में पानी पीने की समस्या गंभीर हो जाती है। नल-जल योजना से वार्ड अब तक बेजार बना हुआ है। वर्षों पूर्व नल-जल को ले पहल की गई।

वार्ड पार्षद अनीता सिंह ने कहा कि पीएम आवास के तहत चार सौ आवास स्वीकृत है। जमीन के अभाव में नहीं बना है। एक सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक शौचालय बनाये गए हैं। 1300 परिवार राशन कार्डधारी हैं। वार्ड के विकास का हरसंभव प्रयास चल रहा है। साढ़े तीन साल में एक करोड़ रुपये का काम किया गया है। आरण्य देवी के मंदिर में आठ लाख की ग्रेनाइट पत्थर लगाकर सौंदर्यीकरण किया गया है। शेड निर्माण का कार्य लंबित है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। थोड़ा और इंतजार कीजिए। बहुत जल्द हमारे वार्ड की गलियां संवर कर नजीर बन जाएगी।

chat bot
आपका साथी