जेल में कैदियों को गांजा व मोबाइल चार्जर पहुंचाता वान गिरफ्तार

भोजपुर जिले के आरा मंडल कारा में बंद कैदियों को गांजा व मोबाइल चार्जर समेत अन्य आपत्तिजनक सामान पहुंचाने के आरोप में शुक्रवार की सुबह एक होमगार्ड जवान को रंगे हाथ धर दबोचा गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:14 AM (IST)
जेल में कैदियों को गांजा व मोबाइल  चार्जर पहुंचाता वान गिरफ्तार
जेल में कैदियों को गांजा व मोबाइल चार्जर पहुंचाता वान गिरफ्तार

आरा। भोजपुर जिले के आरा मंडल कारा में बंद कैदियों को गांजा व मोबाइल चार्जर समेत अन्य आपत्तिजनक सामान पहुंचाने के आरोप में शुक्रवार की सुबह एक होमगार्ड जवान को रंगे हाथ धर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से जुता में छीपाकर रखा गया गुटखा,जर्दा, गांजा, खैनी और मोबाइल चार्जर बरामद किया गया। पकड़ा गया होमगार्ड जवान गांधी सिंह तरारी थाना के कपुरडिहरा गांव का निवासी है। इसे लेकर कारा उपाधीक्षक भीम हेम्ब्रम ने टाउन थाना में केस दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित होमगार्ड जवान को जेल भेज दिया है। एसपी सुशील कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़े गए होमगार्ड जवान के विरुद्ध बर्खास्ती के लिए जिलाधिकारी के पास अनुशंसा की जाएगी। इधर, जेल अधीक्षक युसुफ रिजवान ने बताया कि गृहरक्षक गांधी सिंह की ड्यूटी मुख्य गेट के अंदर लगाई गई थी। अंदर जाने के क्रम में कारा उपाधीक्षक भीम हेम्ब्रम ने होमगार्ड जवान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान जुता के अंदर से पांच पुड़िया गुटखा, पांच पुड़िया जर्दा, छह पीस लहरी, 75 ग्राम खैनी, 25 ग्राम गांजा, नया मोबाइल चार्जर बरामद किया गया। जिसके बाद कारा के सुरक्षाकर्मियों में खलबली मच गई। बाद में पकड़े गए होमगार्ड जवान को बरामद सामानों समेत टाउन थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। मालूम हो कि पूर्व में भी कैदियों को गांजा व मोबाइल पहुंचाने की कोशिश की गई थी। जिसे कारा प्रशासन ने नाकाम कर दिया था।

chat bot
आपका साथी