गर्भाशय और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव को जागरुकता जरूरी

रोटरी आरा सेंट्रल और इनरव्हील आरण्या के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय जनता एक्स-रे एंड अल्ट्रासाउंड में महिलाओं निश्शुल्क जांच शिविर आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 04:16 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 04:16 PM (IST)
गर्भाशय और ब्रेस्ट कैंसर से 
बचाव को जागरुकता जरूरी
गर्भाशय और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव को जागरुकता जरूरी

आरा। रोटरी आरा सेंट्रल और इनरव्हील आरण्या के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय जनता एक्स-रे एंड अल्ट्रासाउंड में महिलाओं निश्शुल्क जांच शिविर आयोजित की गई। उद्घाटन रोटरी आईपीपी डॉ. दीपक कुमार और डॉ. जीपी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में 15 महिलाओं को पेल्विक अल्ट्रासाउंड, सर्वाइकल कैंसर आदि की जांच की डॉ. रचना प्रियदर्शिनी और डॉ. बालाजी श्रीवास्तव के द्वारा की गई। इसमें से सात महिलाओं में रोग का लक्षण पाया गया। चिकित्सकों ने चिह्नित महिलाओं को उचित सलाह दी। इनरव्हील आरण्या की सचिव पुनीता सिंह ने कहा कि बड़ी तेजी से गर्भाशय कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर फैल रहा है। इसके प्रति यदि महिलाओं को जागरूक किया जाए तो समय रहते उनका इलाज कराकर जान बचाई जा सकती है। शिविर में लाभांवित महिलाओं में तारा देवी, कलावती देवी, रूबी देवी, सुरुचि सिन्हा, गीता देवी, पुष्पा गुप्ता, चांदनी प्रिया, गीता देवी, नैना देवी, दुर्गा आदि थी। कार्यक्रम में पुनीता सिंह को रोटरी सेक्रेटरी कलर पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव रीतू रागिनी, प्रचार प्रभारी निवेदिता सिंह, सदस्य तरन्नुम परवीन, पुष्पा गुप्ता, जूली मिश्रा, सलोनी, रोटरी क्लब के डॉ. मदन मोहन द्विवेदी, चन्द्रशेखर जी, रांजन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी