शहीद जवान की स्मृति पट्टिका का हुआ अनावरण

भोजपुर। पीरो प्रखंड के धनौती गांव निवासी व प्लस टू विद्यालय के छात्र रहे एसएसबी के शहीद जवान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Dec 2018 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 19 Dec 2018 07:49 PM (IST)
शहीद जवान की स्मृति पट्टिका का हुआ अनावरण
शहीद जवान की स्मृति पट्टिका का हुआ अनावरण

भोजपुर। पीरो प्रखंड के धनौती गांव निवासी व प्लस टू विद्यालय के छात्र रहे एसएसबी के शहीद जवान भरत प्रसाद की स्मृति पट्टिका का विधिवत अनावरण किया गया। भरत प्रसाद वर्ष 2011 में असम के गोसाई गांव में उग्रवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्लस टू विद्यालय परिसर में लगाये गये शहीद जवान की स्मृति पट्टिका का अनावरण करते हुए सशस्त्र सीमा बल 40 वाहिनी के कार्यकारी कमांडेंट सुशील कुमार मौर्य ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपनी कुर्बानी देना गर्व की बात है। ऐसा मौका विरले मिलता है। भरत प्रसाद ने अपनी शहादत से यह गौरव हासिल किया है। ऐसे जांबाज सिपाही को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उप कमांडेंट शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि भरत प्रसाद ने अपनी शहादत से परिवार, गांव, प्लस टू विद्यालय पीरो व सीमा सुरक्षा बल का मान बढ़ाया है। वहीं एसडीपीओ डॉ रेशु कृष्णा ने शहीद भरत प्रसाद को देश का वीर सपूत बताया। इस दौरान शहीद भरत प्रसाद के सम्मान में कविता पाठ किया गया। स्मृति पट्टिका के अनावरण समारोह में प्लस टू विद्यालय पीरो के प्रधानाध्यापक चन्द्रेश्वर प्रसाद राय, भीम राय, नीलांबर प्रसाद, विकास चंद्र, अनिल कुमार, पूजा देवी, शंभू प्रसाद सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी