भोजपुर में अनियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, मौत

भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर अनियंत्रित वाहन ने स्कूल से घर लौट रहे साइकिल सवार एक छात्र को रौंद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 07:12 PM (IST)
भोजपुर में अनियंत्रित वाहन ने साइकिल 
सवार छात्र को रौंदा, मौत
भोजपुर में अनियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, मौत

आरा। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर अनियंत्रित वाहन ने स्कूल से घर लौट रहे साइकिल सवार एक छात्र को रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद कोहराम मच गया। मृत किशोर 14 वर्षीय फरहान आलम कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा गांव निवासी साबिर उल्लाह का पुत्र था। वह आठवीं कक्षा का छात्र था। हादसे को लेकर अफरातफरी मची रही। हादसा दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हुआ।

----

स्कूल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा इधर मृत किशोर के पिता साबिर उल्लाह ने बताया कि वह शनिवार सुबह साइकिल से कोईलवर स्थित स्कूल में पढ़ने गया था।जब वह दोपहर में वापस साइकिल से घर लौट रहा था कि उसी बीच कोईलवर मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल लाए। जहां आन ड्यूटी चिकित्सक डा.जितेंद्र कुमार ने उसे देख मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्ववजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस गांव लेकर चले गए।

---

दो भाइयों में छोटा था फरहान

बताया जाता है कि मृत्यु किशोर फरहान अपने दो भाइयों में छोटा था। मृत किशोर के परिवार में मां सितारा खातून एवं एक भाई फरहाद आलम है। हादसे के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृत किशोर की मां सितारा खातून एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बेटे के साथ रोते बिलखते अस्पताल पहुंची थी।

chat bot
आपका साथी