पानी में डूबने से किशोर समेत दो लोगो की मौत

कोईलवर। भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को सोन नदी एवं तालाब में डूबने से एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कोईलवर थाना क्षेत्र के बिदगावां गांव में हुआ। जहां गुरुवार को सोन नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बाद में शव बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Aug 2020 09:08 PM (IST) Updated:Thu, 20 Aug 2020 09:08 PM (IST)
पानी में डूबने से किशोर समेत दो लोगो की मौत
पानी में डूबने से किशोर समेत दो लोगो की मौत

कोईलवर। भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को सोन नदी एवं तालाब में डूबने से एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कोईलवर थाना क्षेत्र के बिदगावां गांव में हुआ। जहां, गुरुवार को सोन नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बाद में शव बरामद किया गया। हादसे को लेकर लोगों के बीच काफी देर अफरातफरी मची रही। मृतक 35 वर्षीय रामजी महतो बिदगावां गांव निवासी रामनुज महतो का पूत्र था। शव का पोस्टमार्टम  सदर अस्पताल,आरा में करवाया गया। बताया जा रहा कि बिदगांवा गांव निवासी रामजी महतो दोपहर के समय मवेशी चराने के लिए निकले थे। इस दौरान सोन नदी में डूबने से मौत हो गई। इधर, सभी मवेशी आ गए। लेकिन, वह वापस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया।लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में शव बरामद किया गया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जाता है कि रामजी महतो अपने तीन भाई व चार बहन में चौथे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां सुभला देवी,पत्नी लीलावती देवी,चार पुत्री अंशु कुमारी,संजू कुमारी,सुगंधा कुमारी व मंजू कुमारी एवं एक पुत्र संजय कुमार हैं। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां सुभला देवी, पत्नी लीलावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग ढांढस बंधाने में लगे थे। वहीं जगदीशपुर नगर स्थित शिवजी तालाब में गुरुवार को डूबने से ननिहाल में आए एक किशोर की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी