विषैले सांप ने दो को काटा, बच्ची की मौत

भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को विषैले सांप ने एक बच्ची समेत दो लोगों को काट लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:12 PM (IST)
विषैले सांप ने दो को काटा, बच्ची की मौत
विषैले सांप ने दो को काटा, बच्ची की मौत

आरा। भोजपुर जिले के अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को विषैले सांप ने एक बच्ची समेत दो लोगों को काट लिया। जिसमें एक बच्ची की मौत हो गई।जबकि, दूसरे युवक को भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर काफी देर अफरातफरी मची रही। पहला हादसा आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोठहुला गांव में हुआ। जहां, घर में सो रही बच्ची की विषैले सांप के काटने से जान चली गई । मृतका 12 वर्षीय सुग्गी कुमारी गोठहुला गांव निवासी गुरुशरण बिद की पुत्री थी। बताया जाता है कि गोठहुला गांव निवासी गुरुशरण बिद की पुत्री सुग्गी कुमारी शुक्रवार की अहले सुबह जब घर में सो रही थी कि उसी दौरान विषैले सांप ने उसे काट लिया। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई। उसकी हालत बिगड़ता देख परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाए। जहां , इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद कोहराम मच गया। वह चार बहन व दो भाई में छोटी थी। बेटी के वियोग में मां रेखा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। दूसरी घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दर्शनछपरा गांव की है। जहां, विषैले सांप के काटने से एक युवक की हालत बिगड़ गई।जिसके बाद उसका इलाज सदर अस्पताल,आरा में कराया गया। युवक मनोज कुमार सिंह दर्शनछपरा गांव का निवासी है। बताया जाता वह बाजार जजा रहा था कि उसी दौरान विषैले सांप ने काट लिया।

chat bot
आपका साथी