भोजपुर में फोरलेन पर ट्रैक्टर पलटा, मौत

बड़हरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर बबुरा पेट्रोल पंप के समीप रविवार की दोपहर एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 10:43 PM (IST)
भोजपुर में फोरलेन पर ट्रैक्टर पलटा,  मौत
भोजपुर में फोरलेन पर ट्रैक्टर पलटा, मौत

आरा। बड़हरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर बबुरा पेट्रोल पंप के समीप रविवार की दोपहर एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर के पलटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 20 वर्षीय अर्जुन कुमार राय सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टोला-बिशनपुरा गांव निवासी शंभूनाथ राय का पुत्र था। पेशे से चालक था। बाद में जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को हटाया गया। संध्या समय शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान आरा-छपरा फोरलेन पर ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत की दूसरी घटना है। इससे पूर्व शनिवार को आरा-छपरा फोरलेन पर बाबूगंज गांव के समीप ट्रैक्टर दुर्घटना में एक चालक की मौत हो गई थी।

----

कोईलवर से बालू लोड कर जाने के दौरान हुआ हादसा

सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टोला-बिशनपुरा गांव निवासी अर्जुन राय रविवार को ट्रैक्टर लेकर कोइलवर थाना क्षेत्र के सोन नदी घाट से बालू लेने आया हुआ था। वह ट्रैक्टर पर बालू लोड कर वापस छपरा गांव लौट रहा था। इसी बीच बबुरा पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो को बचाने के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर भीड़ जमा हो गई। बड़हरा थाना पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद मृतक की पहचान हो सकी। मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था। मृतक के परिवार में मां मुखा देवी, तीन बहन माया, मंजू व छाया एवं एक भाई कुंदन कुमार राय है। हादसे के बाद मृतक की मां मुखा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

---------

बॉक्स

------

सड़क हादसे में मरे अज्ञात युवक की हुई पहचान

आरा: कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-छपरा फोरलेन पर बाबूगंज के समीप शनिवार की शाम ट्रैक्टर दुर्घटना में मरे अज्ञात युवक की देर रात पहचान हो पाई। जानकारी के अनुसार मृतक 18 वर्षीय मुकेश कुमार कोईलवर थाना क्षेत्र के मानाचक गांव निवासी विनोद राय का पुत्र था। बताया जाता है कि शनिवार की शाम वह ट्रैक्टर पर बैठकर छपरा की ओर जा रहा था। इसी बीच आरा-छपरा फोरलेन पर बाबूगंज के समीप ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया था। जिसमें युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। हादासे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी