जगदीशपुर प्रखंड में होगी धान की सर्वाधिक खेती, दूसरे नंबर पर पीरो

भोजपुर। भोजपुर में एक लाख 15 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य कृषि विभाग ने निर्धारित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:18 PM (IST)
जगदीशपुर प्रखंड में होगी धान की सर्वाधिक खेती, दूसरे नंबर पर पीरो
जगदीशपुर प्रखंड में होगी धान की सर्वाधिक खेती, दूसरे नंबर पर पीरो

भोजपुर। भोजपुर में एक लाख 15 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य कृषि विभाग ने निर्धारित किया है। धान की सर्वाधिक खेती जगदीशपुर प्रखंड में होगी, जबकि दूसरे नंबर पर पीरो प्रखंड रहेगा। सबसे कम धान की खेती आरा सदर प्रखंड में करने का लक्ष्य कृषि विभाग ने रखा है। लक्ष्य के अनुरूप धान की रोपनी करने के लिए 11,500 हेक्टेयर में बिचड़ा डालने की तैयारी की गई है। इसके अलावा किसानों को अनुदानित दर पर बीज का वितरण भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए प्रखंडवार लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। अब तक किसानों द्वारा 150 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा डाला गया है। शेष किसानों द्वारा बिचड़ा डालने का कार्य तीव्र गति से जारी है। इस वर्ष मानसून की अच्छी बारिश से किसानों के बीच खुशी व्याप्त है। वहीं दूसरी ओर कृषि विभाग इस वर्ष धान के अच्छा उत्पादन की संभावना व्यक्त करते हुए समय से धान की रोपनी शुरू हो जाने का अनुमान व्यक्त किया है। जून माह में इस वर्ष का सर्वाधिक वर्षापात दर्ज किया गया है, जो अपने आप में एक रिकार्ड है।

-----

किस प्रखंड में कितनी होगी धान रोपनी (हेक्टेयर में):

प्रखंड लक्ष्य

आरा 3,000

बड़हरा 1,400

कोईलवर 4,000

संदेश 4,500

उदवंतनगर 11,000

सहार 8,000

अगिआंव 8,000

पीरो 16,500

तरारी 14,500

चरपोखरी 8,000

गड़हनी 8,500

जगदीशपुर 18,000

शाहपुर 3,600

बिहिया 6,000

----

30,866 किसानों ने धान बीज के लिए किया आनलाइन आवेदन:

भोजपुर में अनुदानित दर पर धान के बीज के लिए जिले के 30,866 किसानों ने कृषि विभाग के साइड पर आनलाइन आवेदन किया है, जिसमें 4,318 क्विटल बीज का डिमांड किया गया है। इन किसानों ने अलग-अलग वैरायटी के बीज के लिए आनलाइन आवेदन किया है। आवेदनों के सत्यापन के उपरांत संबंधित क्षेत्र के अधिकृत बीज भंडार से बीज लेने की अनुशंसा की जा रही है। जिले में सरकारी दर पर 2,719 क्विटल बीज का आवंटन प्राप्त हुआ है।

-----

अन्य फसलों का आच्छादन:

-- मक्का-- 7000 हेक्टेयर

-- मडुआ-- 50 हेक्टेयर

-- अरहर-- 3400 हेक्टेयर

-----

भोजपुर में एक लाख 15 हजार हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 11,500 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा डालने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 150 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा डाला गया है। सबसे अधिक जगदीशपुर में और दूसरे नंबर पर पीरो में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अनुदानित दर पर बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है।

मनोज कुमार

जिला कृषि पदाधिकारी, भोजपुर

chat bot
आपका साथी