कोरोना से बाजार में भी आया बदलाव

कोरोना संक्रमण से पूर्व जब कोई व्यक्ति मास्क लगाए दिख जाता था तो लोग उसे अजीब दृष्टि देखते थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:18 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 04:18 PM (IST)
कोरोना से बाजार में भी आया बदलाव
कोरोना से बाजार में भी आया बदलाव

आरा। कोरोना संक्रमण से पूर्व जब कोई व्यक्ति मास्क लगाए दिख जाता था, तो लोग उसे अजीब दृष्टि देखते थे। उस पर तरह-तरह के कांमेंट करते थे। लेकिन आज कोरोना को लेकर अधिकांश लोगों के नाक-मुंह पर मास्क है। अब मास्क नहीं लगाने वाले को लोग अजीब दृष्टि से देख रहे हैं। कई स्थानों पर उसकी उपेक्षा भी की जा रही है। वहीं जिस मास्क की कभी बहुत मांग नहीं थी। सिर्फ मेडिकल स्टोर पर मिलता था। आज वह किराना स्टोर से लेकर आम दुकानों पर भी धड़ल्ले से बिक रहा है।

कोरोना से बचाव को लेकर मास्क अनिवार्य करार दिया जा रहा है। इसलिए इसका इस्तेमाल भी धड़ल्ले से किया जा रहा है। जो लोग कभी मास्क के बारे में न जानते थे और न ही मास्क देखे थे, आज वह भी इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। कभी चंद लोग इसे सामान्य ढंग से इस्तेमाल करते थे। आज अधिकांश लोग अनिवार्य रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकारी से लेकर गैर सरकारी स्तर पर इसकी अनिवार्यता पर बल दिया जा रहा है। मार्च में लॉकडाउन में इसकी अनिवार्यता के बाद अचानक मांग बढ़ गई। मेडिकल स्टोर पर बिकने वाला मास्क अचानक समाप्त हो गया। अचानक मांग के कारण अब यह मेडिकल स्टोर से निकलकर किराना स्टोर के अलावा अन्य दुकानों पर उपलब्ध है। शहर के कई स्थानों पर इसका निर्माण कार्य शुरू है। किराना दुकानदार अशरफ ने बताया कि वे पहले मास्क नहीं रखते थे। लेकिन ग्राहकों की मांग के कारण अब मास्क भी रख रहे हैं। दस रुपए से लेकर 50 रुपए तक का मास्क उपलब्ध है। सबसे अधिक दस रुपए तक के मास्क की मांग अधिक है। वहीं मोबाइल रिपेयरिग दुकानदार सुनील के अनुसार उसके पास दस रुपए से लेकर 150 रुपये तक का मास्क उपलब्ध है। ये सभी मास्क स्थानीय मार्केट से खरीदा गया है। सुनील के अनुसार दस रुपये से लेकर 40-50 रुपये तक के मास्क की अधिक मांग है। महंगे मास्क की बहुत कम मांग है।

chat bot
आपका साथी