नहर में डूबने से बुजुर्ग की चली गई जान

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव में बुधवार की सुबह नहर में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:34 PM (IST)
नहर में डूबने से बुजुर्ग की  चली गई जान
नहर में डूबने से बुजुर्ग की चली गई जान

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव में बुधवार की सुबह नहर में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बाद में शव बरामद किया गया। हादसे को लेकर लोगों के बीच काफी देर अफरातफरी मची रही। हादसे की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल,आरा में पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक 63 वर्षीय ललन राम पियनियां गांव का निवासी था। बताया जा रहा पियनियां निवासी ललन राम बुधवार सुबह 11 बजे शौच करने के लिए नहर के किनारे गया हुआ था। इस दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया और वह नहर में गिरकर डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों द्वारा शोर मचाया गया। जिसके पश्चात ग्रामीण वहां पहुंच गए । ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिवार में पत्नी गुप्ती देवी,दो लड़का सुरेश और लालबाबू राम एवं एक लड़की लंगड़ी है। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। इस हादसे के बाद मृतक की पत्नी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

chat bot
आपका साथी