धान काटने गए किसान का शव बरामद

भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीरमपुर गांव में धान काटने गए एक अधेड़ की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:23 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:23 PM (IST)
धान काटने गए किसान का शव बरामद
धान काटने गए किसान का शव बरामद

आरा। भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीरमपुर गांव में धान काटने गए एक अधेड़ की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।बाद में खेत से शव बरामद किया गया। जिसके बाद सनसनी फैल गई। मृतक 50 वर्षीय लाल साहब राय बीरमपुर गांव का निवासी था। पेशे से किसान था। मृतक के दामाद सुजीत राय ने कोईलवर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मृतक के बड़े भाई समेत दो लोगों को आरोपी बनाया गया है। पिटाई कर हत्या किए जाने का आरोप हैं। पुलिस मृतक के बड़े भाई लाल बहादुर राय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर ने बिसरा प्रिर्जव कर दिया है। घटना के मूल में संपत्ति बंटवारे को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा हैं।

----------

घर नहीं लौटने पर खोजबीन करने गए थे स्वजन, मिला शव

बताया जाता है कि बीरमपुर गांव निवासी लाल साहेब राय बुधवार की शाम करीब पांच बजे अपनी दो बेटियों के साथ खेत में धान काटने गए थे। कुछ समय बीतने के बाद दोनों बेटी खाना बनाने के लिए घर पर वापस लौट आई। लेकिन, जब देर शाम वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजन खोजने के लिए खेत में चले गए।जहां, उन्हें मृत अवस्था में पाया गया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस की मानें तो प्रथम ²ष्टया मानें तो शरीर पर किसी प्रकार के जख्म का कोई निशान नहीं पाया हैं। जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

------------

सात बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बताया जाता है कि मृतक लाल साहेब राय के परिवार में पत्नी मुन्ना देवी,छह पुत्री चंदा कुमारी,तारा कुमारी,सीता कुमारी,सुधा कुमारी,नीलू कुमारी व रानी कुमारी एवं एक पुत्र भोला कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मुन्ना देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोग ढांढस बंधाने में लगे थे।

chat bot
आपका साथी