मुखिया हत्याकांड में संलिप्त दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

भोजपुर के चरपोखरी थाना के बाबुबांध पंचायत के बजेन गांव निवासी मारे गए नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह के स्वजनों से मिलने के लिए रविवार को आरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह पैतृक गांव बजेन पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 10:18 PM (IST)
मुखिया हत्याकांड में संलिप्त दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
मुखिया हत्याकांड में संलिप्त दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

आरा। भोजपुर के चरपोखरी थाना के बाबुबांध पंचायत के बजेन गांव निवासी मारे गए नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह के स्वजनों से मिलने के लिए रविवार को आरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह पैतृक गांव बजेन पहुंचे। स्वजनों से मिलकर ढांढस बंधाया एवं प्रशासन को हत्या के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। श्री सिंह ने कहा कि इस हत्या का कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। राजद और माले मिलकर फिर से 90 के दशक की तरह जातीय हिसा को बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन, वे यह होने नहीं देंगे। उन्होंने हत्या में वांछित अन्य दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने एवं मृतक के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए के लिए प्रशासन को आदेश दिया। चरपोखरी थाना थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए बचे हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही। निर्भीक होकर काम करने की नसीहत दी। इसके अलावे क्षेत्र में विधि व्यवस्था के मद्देनजर शांति व्यवस्था को बनाए रखने का निर्देश दिया।विदित हो कि 15 नवंबर को बाबूबांध पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया संजय सिंह को चुनावी रंजिश में अपराधियों द्वारा नव निर्वाचित मुखिया की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।जिसमें मुखिया के भाई रूपेश सिंह के बयान पर चरपोखरी थाना में आठ आरोपी बनाया गया था। पांच और नाम अनुसंधान में आए हैं। अभी तक पूर्व प्रमुख अनील यादव समेत सात को जेल जा चुके है। बलवंत समेत अन्य की तलाश जारी है।

----

मंत्री ने विकास कार्यों की भी समीक्षा की, दिए निर्देश

इधर केन्द्रीय मंत्री ने आरा में चल रहे विकास कार्यों तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों पर कार्यान्वयन की समीक्षा की। जिला प्रशासन भोजपुर, नगर निगम, आरा, बिजली विभाग तथा पीडब्लूडी के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने जनता से मिलकर जनसमस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण के लिए उचित निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी