भोजपुर में नदी में डूबे बालक का शव दूसरे दिन हुआ बरामद

जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव स्थित बनास नदी में डूबने से मरे बालक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:40 PM (IST)
भोजपुर में नदी में डूबे  बालक का  शव दूसरे दिन हुआ बरामद
भोजपुर में नदी में डूबे बालक का शव दूसरे दिन हुआ बरामद

आरा: जिले के आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव स्थित बनास नदी में डूबने से मरे बालक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया। मृत बालक 11 वर्षीय विकास कुमार उर्फ करिया आयर थाना क्षेत्र के भेड़री गांव निवासी अजय कुमार सिंह उर्फ अजय कुमार का पुत्र था। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। वह दूसरी कक्षा में पढ़ता था। इसे लेकर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया गया है।

--

गांव के बच्चों के साथ नहाने गया था तभी हुआ हादसा

गुरुवार की शाम करीब चार बजे विकास गांव के ही तीन बच्चों के साथ नहाने के लिए गांव के ही बनास नदी में गया था। इस दौरान नहाने के क्रम में अधिक गहरे पानी में डूब गया। बच्चे को डूबता देख वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया। जिसके बाद मृत बालक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और नदी में कूदकर काफी खोजबीन की थी। लेकिन शव नहीं मिल पाया था। शुक्रवार की सुबह असधन गांव स्थित बनास नदी के किनारे से शव को देखा गया तो उन्होंने इसकी सूचना मृत बालक के स्वजनों को दी गई। सूचना मिलते ही मृत बालक के स्वजन मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला गया। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

--

भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था विकास

मृत बालक अपने दो भाई व तीन बहन में दूसरे स्थान पर था। मृत बालक के परिवार में मां ममता देवी, तीन बहन शारदा कुमारी, राधा कुमारी व सुमन कुमारी एवं एक भाई अरविद कुमार है। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

जासं, आरा: उदवंतनगर थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम रेलखंड पर श्रीरामपुर रेलवे क्रासिग के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। बाद में रेलवे ट्रैक से शव बरामद किया गया। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इसे लेकर यूडी केस दर्ज किया गया।

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह श्रीरामपुर रेलवे क्रासिग के समीप एक 30 वर्षीय महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बाद में सूचना मिलने पर उदवंतनगर पुलिस वहां पहुंच गई। महिला का सिर व एक पैर कटा हुआ था। पुलिस महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल में लाया। जिसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस की प्रथम ²ष्टया मानें तो महिला की मौत किसी चलती ट्रेन की चपेट में आने के कारण होना प्रतीत होता है।हादसे में मृतका का बायां पैर, बाएं हाथ एवं सिर धड़ से कट कर अलग हो गया था। हालांकि, खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। महिला के शरीर से गुलाबी रंग की साड़ी व एक अंगूठी मिली है। देखने से महिला अच्छे परिवार की प्रतीत हो रही है। इसे लेकर कई तरह के क्यास लगाए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी के अनुसार शव की पहचान के लिए अस्पताल में रखवा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी