सड़क हादसे में किशोर की मौत, रोड जाम

भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अन्तर्गत सकड्डी-नासरीगंज हाइवे पर रेपुरा-युगल टोला मोड़ के समीप सड़क हादसे में जख्मी एक किशोर की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:12 PM (IST)
सड़क हादसे में किशोर की मौत, रोड जाम
सड़क हादसे में किशोर की मौत, रोड जाम

आरा। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र अन्तर्गत सकड्डी-नासरीगंज हाइवे पर रेपुरा-युगल टोला मोड़ के समीप सड़क हादसे में जख्मी एक किशोर की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद कोहराम मच गया। मृतक 13 वर्षीय नीतीश कुमार रेपुरा गांव निवासी बबन चौधरी का पुत्र था। इधर गुरुवार की सुबह दुर्घटना में मौत से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए तथा हाइवे को जाम कर काफी देर हंगामा किया। दो घंटे तक परिचालन अवरूद्ध रहा। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि रेपुरा गांव में ही सड़क किनारे क्रिकेट खेल का मैदान है। बुधवार की शाम किशोर सड़क पार कर खेल मैदान में जा रहा था कि इस बीच विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने किशोर को रौंद दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए संदेश रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया था। जहां, से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को चिताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। जिसके पश्चात परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले ही जा रहे थे, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव लाए। साथ ही शव के साथ नासरीगंज-सकड्डी मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही संदेश थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया।

----

दो भाइयों में बड़ा था नीतीश कुमार

बताया जाता है कि किशोर नीतीश कुमार अपने दो भाइयों में बड़ा था। मृत किशोर के परिवार में मां पूजा देवी, दो बहन रिकी, पिकी एवं एक भाई राकेश है। मौत के बाद मृत किशोर के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृत किशोर की मां पूजा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी