भोजपुर में पटना के मछुआरा की तालिबानी तरीके से हत्या

भोजपु। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेमरा- मखदुमपुर सोन नदी घाट के दियरा इलाके में प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 01:36 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 01:36 AM (IST)
भोजपुर में पटना के मछुआरा की तालिबानी तरीके से हत्या
भोजपुर में पटना के मछुआरा की तालिबानी तरीके से हत्या

भोजपु। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेमरा- मखदुमपुर सोन नदी घाट के दियरा इलाके में पटना जिले के एक मछुआरे की तालिबानी तरीके से हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को सोन नदी के पानी में फेंक दिया गया। जबकि, उसके दो साथी मछुआरों ने भाग कर अपनी जान बचाई । मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद किया। परिजनों का आरोप हैं कि शराब के धंधेबाजों ने पिटाई करने के बाद भट्ठी के खौलते पानी में डूबोकर उसकी हत्या की है। हालांकि, पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के दौरान मारे गए मछुआरे के पेट में चाकू के जख्म के निशान पाए गए है। चाकू से हमले से ही मछुआरे की मौत हुई है। शरीर पर काले रंग का जो निशान पाया गया हैं, वह पानी एवं धूप के असर के चलते हुआ है। किसी भी तरह के जलने का जख्म नहीं मिला है। इधर, भोजपुर एसपी अवकाश कुमार के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। भट्ठी के खौलते पानी में डूबोकर हत्या संबंधी आरोप पूरी तरह गलत है।

दूसरी ओर हत्या के मूल में पुलिस की मुखबिरी करने एवं मछली को लेकर उपजे विवाद की बात सामने आ रही है। मृतक योगेन्द्र साहनी (42 वर्ष ) पटना जिले के मनेर थाना अन्तर्गत इस्लामगंज गांव निवासी रामचन्द्र साहनी का पुत्र बताया जाता है। घटना को लेकर मृतक के भाई विश्वनाथ साहनी ने संबंधित थाना में तीन नामजद समेत सात अज्ञात लोगों के विरूद्ध केस दर्ज कराया है। जिसमें दो भोजपुर एवं एक पटना जिले का आरोपी है। एफआईआर में भी मछली मांगे जाने को लेकर घटना कारित किए जाने का आरोप लगाया गया है।

-----------

तीन रोज पहले साथियों संग मछली मारने निकला था योगेन्द्र:

घटना के संबंध में बताया जा रहा कि पटना जिले के मनरे थाना अन्तर्गत इस्लामगंज गांव निवासी रामचन्द्र साहनी का पुत्र योगेन्द्र साहनी 16 सितंबर की शाम अपने गांव के सुनील साहनी एवं विश्वनाथ साहनी के साथ मछली मारने के लिए सेमरा-मखदुमपुर सोन नदी घाट पर नाव लेकर गया हुआ था। इस दौरान आठ की संख्या में हथियार बंद तत्व आ धमके। जिसके बाद बीस किलो मछली की डिमांड करने लगे। लेकिन, मछुआरे दो किलो मछली देने की बात बोल रहे थे। जिसके बाद हथियार बंद तत्वों ने पिटाई शुरू कर दी थी। जिसके विश्वनाथ साहनी एवं सुनील साहनी पानी में कूद कर भाग गए थे। जबकि, हथियारबंद तत्व योगेन्द्र साहनी को जबरन पकड़कर लेते गए थे। इसके बाद तालिबानी तरीके से उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के मामा शंकर साहनी का आरोप हैं कि योगेन्द्र साहनी की हत्या शराब भट्ठी के खौलते पानी में डूबो कर की गई है। वह शराब के बारे में पुलिस को सूचना दिया करता था। जिसके चलते शराब के धंधेबाजों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके अलावा मृतक के भाई विश्वनाथ साहनी का आरोप हैं कि शराब के धंधेबाज जबरन बीस किलो मछली मांग कर रहे थे। मछली नहीं दिए जाने के बाद पिटाई करने के बाद जलाकर मारा गया है।

-----------

chat bot
आपका साथी