भोजपुर में 11 बजे के बाद सख्त दिखा प्रशासन, बंद हुईं दुकानें

भोजपुर जिले में जारी लॉकडाउन के बीच के कई प्रखंडों में कोरोना गाइडलाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:05 PM (IST)
भोजपुर में 11 बजे के बाद सख्त 
दिखा प्रशासन, बंद हुईं दुकानें
भोजपुर में 11 बजे के बाद सख्त दिखा प्रशासन, बंद हुईं दुकानें

आरा। भोजपुर जिले में जारी लॉकडाउन के बीच के कई प्रखंडों में कोरोना गाइडलाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। विशेषकर आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी के लिए निर्धारित अवधि के बीच खुली दुकानों व बाजार में हो रही बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने में स्थानीय पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। यही नहीं कई दुकानें तो निर्धारित समय के बाद भी खुली रह रही हैं, जिन्हें बंद कराने के लिए प्रशासन को बल प्रयोग तक करना पड़ रहा है। अगिआंव से संवाद सूत्र के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में प्रशासनिक सख्ती बरतने के बाद ही दुकानें बंद हो पा रही हैं। दुकानदार निर्धारित समय पर अपनी दुकानों को बंद न कर प्रशासन के आने का इंतजार करते नजर आते हैं। विभिन्न बाजारों में सुबह 7 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक खुली दुकानों पर शारीरिक दूरी समेत कोरोना गाइडलाइन के नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। प्रखंड के अगिआंव, पवना, अजीमाबाद, खेढ़ी नारायणपुर, नोनउर, भीखमपुर व बरुना चट्टी बाजार पर लॉकडाउन पालन को लेकर तीसरे दिन भी विभिन्न थाना के प्रभारियों द्वारा विशेष रूप से अभियान चलाया गया। लॉकडाउन को लेकर अहले सुबह भी स्थानीय प्रशासन द्वारा ध्वनि यंत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही उल्लंघन करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। वहीं गड़हनी से संवाद सूत्र के अनुसार थाना क्षेत्र के न्यू सब्जी बाजार मे कोरोना से बेखौफ सब्जी विक्रेता सहित आम लोग सरकारी दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज करते नजर आ रहे थे। हालांकि कुछ लोगों द्वारा मास्क का प्रयोग तो करते पाये गये। लेकिन शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर पा रहें हैं। जबकि प्रशासन दिन रात आम जनता सहित दुकानदारों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। स्थानीय प्रशासन सहित चरपोखरी थाना प्रभारी ओम प्रकाश तो हर दिन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन का सभी प्रयास विफल होता नजर आ रहा है। लोगों में कोरोना का डर नहीं रह गया है। लॉकडाउन का लोगों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। वहीं बिहिया से संवाद सूत्र के अनुसार लॉक डाउन के दौरान बाजार पूरी तरह बंद रहा। लेकिन सड़कों पर आवागमन अपने पुराने अंदाज में जारी रहा। लग्न के कारण सड़कों पर वाहन लगातार दौड़ते रहे।

---------

जागरण की पहल पर चुस्त दिखा प्रशासन व सजग दिखे दुकानदार

तरारी: तरारी प्रखंड अन्तर्गत खुट्हां बाजार, मोपती बाजार, फतेहपुर बाजार, जेठवार बाजार एवं तरारी बजार में संपूर्ण लॉकडाउन के बाद दुकानदारों द्वारा लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रख दुकानदारों द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाते दिखने के बाद दैनिक जागरण में छपी खबर का असर दिखने लगा है। दैनिक जागरण ने अपने अखबार में प्रमुखता से इसे छापा था, जिसका असर आज तरारी प्रखंड के बाजारों में दिखी। साथ ही प्रशासन भी सजग व मुस्तैद दिखा। प्रशासनिक अधिकारी संपूर्ण लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करने की नसीहत देते दिखे। साथ ही दुकानदारों को दुकान खोलते पकड़े जाने पर दुकान सील करने की चेतावनी भी दी।

chat bot
आपका साथी