छापेमारी करने गई पुलिस पर पथराव और फायरिग

आरा। टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर धरहरा इलाके में मंगलवार को हत्या मामले में गिरफ्तारी करने गई पुलिस पर पर अचानक हमला कर दिया गया। पहले पत्थरबाजी और फिर फायरिग की गई। पथराव में पांच जवानों को हल्की चोटें आई हैं। इसमें दो महिला सिपाही भी हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल आरा में कराया गया। पुलिस ने महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 11:12 PM (IST)
छापेमारी करने गई पुलिस पर पथराव और फायरिग
छापेमारी करने गई पुलिस पर पथराव और फायरिग

आरा। टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिमनगर, धरहरा इलाके में मंगलवार को हत्या मामले में गिरफ्तारी करने गई पुलिस पर पर अचानक हमला कर दिया गया। पहले पत्थरबाजी और फिर फायरिग की गई। पथराव में पांच जवानों को हल्की चोटें आई हैं। इसमें दो महिला सिपाही भी हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। पुलिस ने महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान सड़क जाम कर हो-हंगामा भी मचाया गया। इधर, एसपी राकेश कुमार दूबे के अनुसार कानून को हाथ में लेने वाले तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा। घटना अपराह्न तीन बजे की है।

------

हत्या के मामले में गिरफ्तारी को गई थी पुलिस

सनद हो कि 29 मई को टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा, इब्राहिमनगर ईंट-भट्ठा चिमनी पर घटित मंतोष सिंह नामक मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पुलिस गिरफ्तारी के लिए गई हुई थी। इस दौरान इंस्पेक्टर शंभू भगत के नेतृत्व में पुलिस ने एक संदिग्ध कमलेश यादव को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस उसे थाने लाने का प्रयास कर रही थी कि तभी छुड़ाने के लिए पुलिस बल पर महिलाओं समेत ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान तीन-चार राउंड हवाई फायरिग भी की गई। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल मंगाकर स्थिति पर काबू पाया गया। पथराव व झड़प में दो महिला सिपाही व तीन क्रॉस मोबाइल जवान भी जख्मी हो गए। इसके बाद उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार हमले में सिपाही बिदा राम, विवेक रंजन निसाद, सुधांशु कुमार, नुसरत दरख्शाह एवं मधु कुमारी को चोटें आई हैं।

-----

हत्याकांड में गिरफ्तार धनलाल यादव को जेल

धनुपरा, इब्राहिमनगर ईंट-भट्ठा चिमनी पर घटित मंतोष सिंह नामक मुंशी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में गिरफ्तार धनलाल यादव को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया है। वह इब्राहिमनगर, धरहरा का निवासी है। मृतक के पिता गंगा प्रसाद के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में इब्राहिमनगर, धरहरा निवासी विराम यादव, राम बाबू यादव, छोटू यादव व जट्टा यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसमें विराम यादव पूर्व पार्षद सीताराम यादव का पुत्र है।

chat bot
आपका साथी