कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम लेने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 04:48 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 04:48 PM (IST)
कर्मचारियों की सुरक्षा 
सुनिश्चित करने की मांग
कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

आरा। बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कर्मचारियों पर दबाव बनाकर काम लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी 17 कॉलेजों के कर्मचारी भय व दहशत के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। स्नातक पार्ट वन सत्र 2018-21 का पंजीयन कराने में विश्वविद्यालय ने डेढ़ साल का समय गुजार दिया। लेकिन परीक्षा शुल्क भरने के लिए मात्र पांच दिन का समय दिया है। इसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। इसी का नतीजा है कि एचडी जैन कॉलेज के कर्मी एजाज अली के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं महराजा कॉलेज में छात्रों का एक गुट ने आग्नेशास्त्र से फायरिग की। उन्होंने कहा कि अगर पंजीयन को सही तरीके से निपटाया गया होता तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। उन्होंने विश्वविद्यालय से कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। अगर उनकी सुरक्षा नहीं प्रदान की गई तो कर्मचारियों कभी भी काम करने से इन्कार कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी