विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के छह लोग बीमार

पीरो के छवरही जंगल महाल गांव में शुक्रवार को विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के छह लोग आक्रांत हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा में भर्ती कराया गया है। सभी को कै-दस्त की शिकायत है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Jul 2018 08:58 PM (IST) Updated:Fri, 13 Jul 2018 08:58 PM (IST)
विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के छह लोग बीमार
विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के छह लोग बीमार

भोजपुर । पीरो के छवरही जंगल महाल गांव में शुक्रवार को विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के छह लोग आक्रांत हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा में भर्ती कराया गया है। सभी को कै-दस्त की शिकायत है। घटना के संबंध में बताया जा रहा कि पीरो के छवरही जंगल महाल गांव निवासी जनार्दन ¨सह के यहां सब्जी एवं रोटी बना था। जिसे खाने के बाद परिवार के सदस्य को कै-दस्त शुरू हो गया। जिसके बाद जनार्दन ¨सह, उसकी पत्नी इन्द्रमानो देवी,पुत्र महेश कुमार, अवधेश कुमार एवं बिहारी महतो के पुत्र सुनील कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया। महिला इन्द्रमानो देवी ने बताया कि सब्जी में किसी तरह का कोई विषैला पदार्थ नहीं गिरा था। छिपकली भी नहीं गिरी थी। भोजन को ढंक कर रखी थी। बावजूद खाने से एका-एक परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।

chat bot
आपका साथी