सावन में बंद रहेंगे शिव मंदिर, नहीं होगा जलाभिषेक

आरा। इस बार सावन में सभी शिव मंदिर बंद रहेंगे। शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। साथ ही कांवरियों के जत्था पर भी रोक लगा दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 09:32 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 09:32 PM (IST)
सावन में बंद रहेंगे शिव मंदिर, नहीं होगा जलाभिषेक
सावन में बंद रहेंगे शिव मंदिर, नहीं होगा जलाभिषेक

आरा। इस बार सावन में सभी शिव मंदिर बंद रहेंगे। शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। साथ ही कांवरियों के जत्था पर भी रोक लगा दिया गया है। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया है। लोगों को जागरूक करने के लिए जिले भर में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और लाउडस्पीकर माइक से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिवालय 4 अगस्त तक बंद रहेंगे। इस आदेश का अक्षरश: अनुपालन कराने हेतु सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आदेश जारी किया गया है। आदेश का विभिन्न माध्यमों से जागरूकता फैलाकर सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया गया है। उन्होंने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील किया है कि कोरोना जैसी महामारी से अपने को तथा अपने परिवार को बचाने तथा सर्वधर्म समभाव के आदर्श एवं मानव धर्म का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहकर भगवान की आराधना और पूजा-पाठ करें।

chat bot
आपका साथी