जदयू नेता के भाई को गोली मारे जाने में मुखिया समेत सात नामजद

भोजपुर के शाहपुर थाना अन्तर्गत बिलौंटी गांव में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के छोटे भाई व मीडियाकर्मी नीरज त्रिपाठी उर्फ विक्की त्रिपाठी गोली मारे जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:32 PM (IST)
जदयू नेता के भाई को गोली मारे जाने में मुखिया समेत सात नामजद
जदयू नेता के भाई को गोली मारे जाने में मुखिया समेत सात नामजद

आरा। भोजपुर के शाहपुर थाना अन्तर्गत बिलौंटी गांव में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के छोटे भाई व मीडियाकर्मी नीरज त्रिपाठी उर्फ विक्की त्रिपाठी गोली मारे जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। इस मामले में जख्म नीरज त्रिपाठी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में शाहपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष समेत सात लोगों आरोपी बनाया गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।आरोप लगाया गया है कि बिलौटी पंचायत के मुखिया शंकर तिवारी उनके भाई रवि तिवारी, नागा तिवारी उनके पुत्र रितेश तिवारी, विकास तिवारी, अनिकेश तिवारी व कारनामेपुर के रहने वाले सोनू मिश्र ने घात लगाकर बिलौटी गांव के सहजादी माता मंदिर के समीप फायरिग कर घटना को अंजाम दिया है। जख्मी नीरज ने आरोप लगाया है कि मुखिया की गोली से जख्मी होकर गिर पड़े। उठाकर भागने के क्रम में विकास ने भी गोली चलाई। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है।इधर गोलीकांड में आरोपी बनाये जाने पर बिलौटी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष शंकर तिवारी ने बताया कि आरोपी पूरी तरह से निराधार है। जख्मी नीरज त्रिपाठी के बड़े भाई पंकज त्रिपाठी हमेशा से उनके परिवार की छवि को धूमिल करने के लिए साजिश रचते आए है। बिलौटी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्राओं के कथित तौर पर विद्यालय से भागने के मामले को इन्ही लोगों द्वारा उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई थी। जिसमे डीएम द्वारा गठित जांच टीम ने उन्हें बरी किया था। जबकि पंकज त्रिपाठी के विरुद्ध 409 के तहत आरोप गठित किया गया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि मुझे न्याय जरूर मिलेगा। बहरहाल मंगलवार के दिन करीब साढ़े चार बजे तक वे शाहपुर नगर पंचायत के मुख्यपार्षद के साथ उनके धरना प्रदर्शन में शामिल थे। जहां, दर्जनों जनप्रतिनिधि व समाजसेवी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी