धान की धीमी खरीद को देख रचना पाटिल ने लगाई फटकार

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सह निबंधन सहयोग समिति बिहार पटना के रजिस्ट्रार रचना पाटिल ने गड़हनी प्रखंड के कुरकुरी पैक्स गोदाम का भौतिक सत्यापन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 06:22 PM (IST)
धान की धीमी खरीद को देख  रचना पाटिल ने लगाई फटकार
धान की धीमी खरीद को देख रचना पाटिल ने लगाई फटकार

आरा। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सह निबंधन सहयोग समिति बिहार पटना के रजिस्ट्रार रचना पाटिल ने गड़हनी प्रखंड के कुरकुरी पैक्स गोदाम का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान धान क्रय पंजी, राशि निर्गत पंजी सहित अन्य कागजातों को बारीकी से खंगाला तथा पैक्स अध्यक्ष से धान क्रय करने के मापदंड और पैक्स द्वारा लिए जा रहे किसानों के कागजातों के बारे में जानकारी ली। वही रैयत किसान, गैर-रैयत किसान के कागजातों को देखा। कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया। निरीक्षण के दौरान गत 2 माह में कुरकुरी पैक्स द्वारा मात्र 4 किसानों का धान क्रय किए जाने पर नाराजगी प्रकट की। कहा कि धान की खरीदारी करने लिए प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रचना पाटिल ने कहा कि किसानों के धान क्रय नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने किसानों से अपने धान को पैक्स के माध्यम से देने तथा अधिक मुनाफा कमाने की बात कहीं। कुरकुरी पैक्स अध्यक्ष शिवमंगल ¨सह ने बताया कि अब तक पंचायत के 4 किसानों से 403 ¨क्वटल धान क्रय की गई है। धान अधिप्राप्ति वर्ष 2018-19 में ग्रेड ए धान 1770 रुपये ¨क्वटल, ग्रेड बी 1750 रुपये ¨क्वटल क्रय की जा रही है। धान की समर्थन मूल्य का भुगतान किसानों के खाते में आरटीजीएस के द्वारा तुरंत भेजी जाती है। इस मौके पर गड़हनी बीडीओ तेज बहादुर सुमन सहित जिले के कई अधिकारी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी