रिटायर्ड कर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरी

नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोडकैलाश नगर मुहल्ला स्थित एक रिटायर्ड कर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरों नकदी और जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये मूल्य की संपति चुरा ली।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:19 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:14 AM (IST)
रिटायर्ड कर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरी
रिटायर्ड कर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरी

आरा। नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड,कैलाश नगर मुहल्ला स्थित एक रिटायर्ड कर्मी के घर का ताला तोड़कर चोरों नकदी और जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये मूल्य की संपति चुरा ली। इस दौरान किसी को इसकी भनक नही लगी। इसे लेकर गृहस्वामी ने संबंधित थाना में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। हालांकि, अभी तक चोरों का सुराग नहीं मिल सका हैं। बताया जा रहा कि बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त कर्मी रामफल राम का कैलाश नगर, गोढ़ना रोड में मकान हैं। वे पहले ग्राम सेवक के पद पर कार्यरत थे। घटना की रात गृहस्वामी अपने घर में नहीं थे। सपरिवार अपने गांव गए थे। इस बीच अज्ञात चोर आ धमके तथा छत के रास्ते घर में प्रवेश कर गए। सीढ़ी घर का ताला तोड़ अंदर कमरे तक पहुंच गए। इसके बाद चोरों ने गोदरेज का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और करीब बीस हजार रुपये नकद समेत करीब चार लाख रुपये मूल्य की संपति चुरा ली। इस दौरान किसी को इसके बारे मे भनक नही लगी। बाद मे गृहस्वामी के घर आने के बाद इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।

chat bot
आपका साथी