भोजपुर में मुआवजे के लिए सड़क जाम

भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में विषैले सांप के डंसने से एक अधेड़ महिला की मौत होने से आक्रोशित ग्रामीण रविवार की देर शाम सड़क पर उतर गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 10:52 PM (IST)
भोजपुर में मुआवजे के लिए सड़क जाम
भोजपुर में मुआवजे के लिए सड़क जाम

आरा। भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में विषैले सांप के डंसने से एक अधेड़ महिला की मौत होने से आक्रोशित ग्रामीण रविवार की देर शाम सड़क पर उतर गए। इस दौरान देवरिया गांव के समीप बलुआ-सरैया मार्ग को जाम कर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृष्णागढ में कभी एंबुलेंस, डाक्टर तथा दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहता है। विगत कुछ सालों से स्वास्थ्य केंद्र में ना ही डाक्टर रहते हैं। ना ही एंबुलेंस रहता है। आपदा के दौरान भी कोई डाक्टर उपलब्ध नहीं थे। इमरजेंसी में सांप काटे महिला को आरा ले जाना पड़ा। अगर केंद्र में डाक्टर व दवा उपलब्ध रहता तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। बाद में थानाध्यक्ष अरविद कुमार के आश्वासन के बाद सड़क जाम हट सका। मृतका 45 वर्षीया प्रेमा देवी देवरिया गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह की पत्नी थी। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इधर मृतका के स्वजनों ने बताया कि उनका खपड़पोस मकान है। शनिवार सुबह जब वह घर से बाहर निकल रही थी कि उसी दौरान विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। जिससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। उनकी हालत को बिगड़ता देख स्वजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए थे। जहां, चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बताया जाता है कि मृतका को चार पुत्री अर्चना, ज्ञानती, डिपल व मनीषा एवं एक पुत्र रोहित कुमार सिंह हैं। हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

chat bot
आपका साथी