भोजपुर में प्रेम-प्रसंग में हुई थी राजद नेता की हत्या, एक गिरफ्तार

गड़हनी थाना क्षेत्र के रमडीहरा के समीप मारे गए राजद के युवा नेता रवि यादव की हत्या प्रेम-प्रसंग में घटित हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:39 PM (IST)
भोजपुर में प्रेम-प्रसंग में हुई थी राजद नेता की हत्या, एक गिरफ्तार
भोजपुर में प्रेम-प्रसंग में हुई थी राजद नेता की हत्या, एक गिरफ्तार

आरा। गड़हनी थाना क्षेत्र के रमडीहरा के समीप मारे गए राजद के युवा नेता रवि यादव की हत्या प्रेम-प्रसंग में घटित हुई थी। पुलिस ने कांड का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी सोमवार की शाम भोजपुर एसपी विनय तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया अप्राथमिकी अभियुक्त धर्मदेव यादव उर्फ गजरई यादव गड़हनी के आजमनगर गांव का निवासी है। कांड में प्रयुक्त एक लाइसेंसी पिस्टल, एक लाइसेंस रायफल के अलावा 7.65 एमएम का 10 व 315 बोर की 25 गोली भी जब्त की गई है। कांड में कुल छह सदस्यों की संलिप्तता की बात सामने आई है। मृतक रवि यादव उर्फ सौरभ राज आयर के भेड़री गांव निवासी हरिद्वार सिंह का पुत्र था। पकड़ा गया आरोपित पहले से शराब के दो कांडों में फरार चला आ रहा था। जब्त पिस्टल व रायफल प्रखंड प्रमुख पति का है। तकनीकी अनुसंधान के जरिए मिला क्लू

आयर के भेड़री गांव निवासी राजद नेता का शव 24 दिसंबर 2020 को रमडीहरा आहर के समीप से मिला था। गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरा-सासाराम पथ को जाम कर बवाल काटा था। इसे लेकर मृतक के पिता हरिद्वार सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। करीब नौ महीने से मामला लंबित चला आ रहा था। इस दौरान एसपी विनय तिवारी ने एसडीपीओ हिमांशु कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। जिसमें गड़हनी व उदवंतनगर के अलावा डीआईयू टीम को शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए कांड का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की।

------

बाक्स

-----

प्रखंड प्रमुख पति समेत छह की संलिप्तता उजागर

एसपी ने बताया कि अनुसंधान के दौरान पकड़े गए आरोपित धर्मदेव यादव से पूछताछ में यह बात सामने आई कि प्रेम-प्रसंग में सुनियोजित साजिश के तहत रवि यादव की गोली मारकर हत्या की गई थी। गिरफ्तार धर्मदेव यादव के अलावा गड़हनी के प्रखंड प्रमुख के पति निर्मल यादव, जिम्मी यादव, सुशील यादव , मनोज यादव, कृष्णा यादव एवं वीर बहादुर रवानी की संलिप्तता रही है। पकड़े गए सदस्य की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन, लाईसेंसी रायफल व गोली बरामद किया गया। पिस्टल व रायफल का 35 गोली भी जब्त किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी को छापेमारी जारी है। टीम में गड़हनी थानाध्यक्ष संतोष रजक, उदवंतनगर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, डीआईयू दारोगा सुदेह कुमार ,राकेश कुमारख् रजनीकांत, राजीव रंजन एवं अवधेश कुमार शामिल थे। पूर्व में प्रमुख पति को पकड़ा भी गया था। बाद में पूछताछ के बाद पीआर पर छोड़ा गया था।

chat bot
आपका साथी