भोजपुर में ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड होमगार्ड जवान की मौत

पटना-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक रिटायर्ड होमगार्ड जवान की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 11:37 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 11:37 PM (IST)
भोजपुर में ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड होमगार्ड जवान की मौत
भोजपुर में ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड होमगार्ड जवान की मौत

आरा। पटना-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा एवं कुल्हड़िया स्टेशन के बीच सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक रिटायर्ड होमगार्ड जवान की मौत हो गई। बाद में अप व डाउन लाइन के बीच से शव बरामद किया है। मृतक सेवानिवृत्त होमगार्ड जवान 65 वर्षीय राम किशुन साह चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी स्व. महंगु साह का पुत्र था। हादसे को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। इसे लेकर आरा रेल थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार चांदी के भदवर निवासी राम किशुन साह पांच वर्ष पूर्व गृह रक्षा वाहिनी से रिटायर्ड हुए थे। स्वजनों ने बताया कि सोमवार सुबह वे कुल्हड़िया स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन पकड़ कर आरा दवा लेने के लिए आ रहे थे। इसी बीच आरा एवं कुल्हड़िया के बीच ट्रेन से गिर पड़े। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेल पुलिस की मानें तो होमगार्ड जवान की मौत ट्रेन से गिरकर व कटकर होना प्रतीत होता है।हादसे में मृतक होमगार्ड जवान का शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। --

दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सरस्वती देवी व दो पुत्री सोनी एवं सुनीता है। हादसे में मौत के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक की पत्नी सरस्वती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान नहीं आरा:दानापुर रेलवे मंडल अन्तर्गत पटना-पीडीडीयू रेलखंड पर जगजीवन हाल्ट के समीप डाउन लाइन पर सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आरा रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया। रेल पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गई है। रेल पुलिस की प्रथम ²ष्टया मानें तो मृतक युवक की मौत किसी चलती ट्रेन की चपेट में आने से धक्का लगने व गंभीर चोट लगने के कारण होना प्रतीत होता है।हालांकि, खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

chat bot
आपका साथी