भोजपुर में रेलकर्मी व अधिकारियों का आनलाइन बनेगा रेल पास

आरा जंक्शन पर कार्मिक शाखा के कार्यालय अधीक्षक गुंजन व श्रवण कुमार ने सीनियर व जूनियर रेल कर्मियों के आनलाइन निर्गत पास की समीक्षा की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 11:14 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 11:14 PM (IST)
भोजपुर में रेलकर्मी व अधिकारियों का  आनलाइन बनेगा रेल पास
भोजपुर में रेलकर्मी व अधिकारियों का आनलाइन बनेगा रेल पास

आरा: आरा जंक्शन पर कार्मिक शाखा के कार्यालय अधीक्षक गुंजन व श्रवण कुमार ने सीनियर व जूनियर रेल कर्मियों के आनलाइन निर्गत पास की समीक्षा की। दानापुर रेल मंडल से तीन अधिकारी भी आए थे। आनलाइन पास जेनरेशन और रेलवे कर्मचारियों द्वारा टिकट बुकिग के लिए ई-पास माड्यूल जारी कर दिया गया। इसके तहत अब आरा जंक्शन से संबंधित रेलवे अधिकारी और कर्मचारी कहीं से भी ई-पास और सुविधा टिकट के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन इसे प्राप्त कर सकते हैं। पहले कर्मचारियों को रेल पास की सुविधा के लिए स्टेशन प्रबंधक व विभाग के चक्कर काटने पड़ते थे। कागजी प्रक्रिया के दौरान रेल पास सुविधा का दुरुपयोग होने का अंदेशा भी बना रहता था, लेकिन अब पूरा डाटा आनलाइन अपडेट रहेगा। सिस्टम ई-पास से जुड़ी तमाम जानकारी चंद मिनटों में ही अधिकारियों व कर्मचारियों को दे देगा। यह सुविधा मिलने के बाद कर्मचारियों को पास लेकर टिकट काउंटर पर जाने और यात्रा के दौरान इसे संभालकर रखने की जरूरत नहीं होगी। अब सिर्फ मोबाइल पर आए कोड को सहेज कर रखना होगा। यही कोड सीट रिजर्व कराते समय फार्म में भरना होगा। इससे पहले रेल कर्मचारियों को रिजर्वेशन के लिए कार्मिक विभाग के पास सेक्शन से जारी पेपर वाले पास के सहारे पेपर टिकट लेना पड़ता था। लेकिन ई-पास की सुविधा लागू होने से पूरी व्यवस्था पेपरलेस हो जायगी। अब रेल अधिकारी व कर्मचारी भी आम लोगों की तरह घर पर टिकट की बुकिग करा सकेंगे। इससे पारदर्शिता भी आएगी। दानापुर रेल मंडल के वेलफेयर इंस्पेक्टर विनोद कुमार, आरा स्टेशन प्रबंधक प्रवीण कुमार, पीडब्लूआई नीरज कुमार सहित कई रेल कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी