भोजपुर में शराब के ठिकानों पर छापेमारी, महिला समेत सात गिरफ्तार

एसपी विनय तिवारी के आदेश पर अवैध शराब निर्माण व बिक्री को लेकर लगातार छापेमारी जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 11:11 PM (IST)
भोजपुर में शराब के ठिकानों पर छापेमारी, महिला समेत सात गिरफ्तार
भोजपुर में शराब के ठिकानों पर छापेमारी, महिला समेत सात गिरफ्तार

आरा: एसपी विनय तिवारी के आदेश पर अवैध शराब निर्माण व बिक्री को लेकर लगातार छापेमारी जारी है। मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापेमारी कर

28.44 लीटर अंग्रेजी शराब व 210 लीटर देसी शराब बरामद किया। साथ ही एक महिला समेत सात को धर दबोचा। 1200 लीटर जावा महुआ पास नष्ट कर दिया गया। एक स्कार्पियो गाड़ी को जब्त किया गया है। उदवंतनगर थाना पुलिस ने 200 लीटर देसी शराब के साथ एक स्कार्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया। हालांकि, धंधेबाज भाग निकले। नवादा थाना पुलिस ने पितंबर माई मंदिर के समीप छापेमारी कर नवादा निवासी किशन कुमार उर्फ विवेक को 1.29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धर दबोचा। इसके अलावा चंदवा हाउसिग कालोनी के समीप से शराब पीने के आरोप में कुंदन शर्मा को धर दबोचा। तरारी थाना पुलिस ने बड़कागांव निवासी कल्लू राम को10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बहोरनपुर ओपी पुलिस ने 3.75 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चमरपुर निवासी राजा बाबू सिंह एवं रोहित सिंह को धर दबोचा। सिकरहटा पुलिस ने रजमलडीह निवासी पवन राय को शराब मामले मं गिरफ्तार कर लिया। --

शाहपुर में अंग्रेजी शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

संवाद सूत्र, शाहपुर: थाना क्षेत्र के शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित एक नवनिर्मित मकान से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नित्यानंद शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर के पश्चिम पोखरा मोहल्ले के ईट भट्टा के पास नवनिर्मित मकान से 130 पीस 8 पीएम ब्रांड का फ्रूटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। साथ ही एक महिला सरस्वती देवी को भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सरस्वती देवी तथा उसके पति तियर थाना क्षेत्र के कमरिया गांव निवासी जालंधर पासवान पर केस दर्ज किया गया है।

---

बाक्स

---

बर्थडे पार्टी में छलक रहा था जाम, पार्टी करते दो गिरफ्तार

जासं, आरा : टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा में पुलिस ने छापेमारी कर शराब पार्टी करते नशे में धुत्त दो लोगों को धर दबोचा। इस मामले में अप्पू सिंह एवं विनित सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों मझौंवा के निवासी है। पुलिस को रात में गुप्त सूचना मिली थी कि मझौंवा निवासी गजाधर सिंह एवं साकेत सिंह बर्थडे पार्टी मना रहे है। शराब परोसा जा रहा है। छापेमारी के दौरान शराब के नशे में हो-हंगामा करते दो लोगों अप्पू सिंह एवं विनित कुमार को धर दबोचा गया। जबकि, साकेत सिंह एवं गजाधर सिंह फरार हो गए। पुलिस ने चार को आरोपित बनाया है।

chat bot
आपका साथी