पैक्स अध्यक्ष 30 नवंबर तक लक्ष्य के पांच प्रतिशत खरीदें धान

शहर के नागरी प्रचारिणी में सहकारिता विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:35 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:35 PM (IST)
पैक्स अध्यक्ष 30 नवंबर तक लक्ष्य के पांच प्रतिशत खरीदें धान
पैक्स अध्यक्ष 30 नवंबर तक लक्ष्य के पांच प्रतिशत खरीदें धान

आरा। शहर के नागरी प्रचारिणी में सहकारिता विभाग की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय कुमार सिंह व आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। जिला अधिकारी ने पैक्स अध्यक्षों को आगामी 30 नवंबर तक सुनिश्चित लक्ष्य के पांच प्रतिशत 17 प्रतिशत आ‌र्द्रता के साथ धान अधिप्राप्ति का निर्देश दिया। उन्होंने पैक्स अध्यक्षों को पंचायतों का भ्रमण करके किसानों से धान खरीदारी करने का निर्देश दिया। विगत साल जिले में एक लाख 20 हजार एमटी धान की खरीदारी हुई थी। लेकिन इस साल दो लाख 40 हजार एमटी धान की खरीदारी करनी है। इसलिए पैक्स अध्यक्षों को 30 नवंबर तक कम से कम लक्ष्य अवश्य प्राप्त करें। सरकार की प्राथमिकता पहले उसना चावल स्वीकार करने की है। इसलिए सभी समितियां उसना चावल मिलों से एकरारनामा करके उसना चावल की आपूर्ति शीघ्र करें। जिले में छह उसना मिल हैं। पैक्सों को पहले पंचायत के किसानों को धान अधिप्राप्ति में प्राथमिकता देनी है। इसके बाद दूसरे पैक्सों में अधिप्राप्ति करनी है। जिला सहकारिता पदाधिकारी ने कहा कि सभी समितियों को धान खरीदने के लिए 66 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। जिले में अभी तक मात्र 55 समितियों ने 1100 एमटी धान की खरीद की है। उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति के लिए पोर्टबिलिटी सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इससे किसान अपनी सुविधा के अनुसार धान खरीद सकते हैं। इस मौके पर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण सिंह ने भी संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन केंद्रीय सहकारी के प्रबंध निदेशक मोहम्मद निसार अहमद ने किया। सभा में 220 पैक्सों के अध्यक्ष के अलावा कई कर्मचारी शामिल थे। पैक्स अध्यक्षों ने जिलाधिकारी से धान अधिप्राप्ति संबंधी समस्या को लेकर सवाल किया। जिसका जवाब जिलाधिकारी ने दिया।

------------- पैक्सों को उसना मिल से किया जाएगा टैग जल्द

आरा : जिले के विभिन्न छह उसना मिलों का भौतिक सत्यापन आगामी 30 नवंबर तक पूरा हो जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में सभी 220 पैक्सों को उसना मिल से टैग कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी सहकारिता पदाधकारी विजय कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दो मिलों का भौतिक सत्यापन रह गया है। जिसकी रिपोर्ट दो दिनों में तैयारी हो जाएगी। जिले में जगदीशपुर प्रखंड व पीरो व कोईलवर प्रखंड में दो-दो उसना मिल है। उदवंनगर के उसना मिल का मामला लंबित है। आपूर्ति किए गए चावल की गुणवक्ता की जांच होगी। मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो किसान पुआल को जलाएंगे, उसके धान की खरीद नहीं करनी है और उसका पंजीयन भी रद किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी